दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर यात्री अंकित दीवान के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पायलट को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया क्योंकि उसे जमानती अपराध के तहत गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि पायलट कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल जांच में शामिल हुए और सोमवार को उनसे पूछताछ की गई। आज की अन्य बड़ी खबरें… मणिपुर में पुलिस ने उग्रवादी संगठन से जुड़ें पति-पत्नी समेत तीन को गिरफ्तार किया मणिपुर में पुलिस ने उग्रवादी संगठन PREPAK (PRO) से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थौबल जिले में जिला अस्पताल गेट के पास से चंदम चंद्रमणि सिंह (49) को पकड़ा । वहीं इम्फाल वेस्ट के सागोलबंद इलाके से पति-पत्नी कोंथौजम चाओबा मीतेई (46) और शर्मिला लेइमा (43) गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों पर जबरन वसूली का आरोप है। मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए महायुति में सीट शेयरिंग तय, भाजपा 137 और शिवसेना 90 सीटों पर लड़ेगी मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों के लिए महायुति गठबंधन ने सीटों का बंटवारा तय कर लिया है। समझौते के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 137 सीटों पर और शिवसेना (शिंदे गुट) 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। दोनों दल अपने-अपने कोटे से सहयोगी दलों को भी सीटें देंगे। भाजपा और शिवसेना के उम्मीदवार मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आमित भास्कर सटाम ने सीट शेयरिंग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी 227 सीटों पर सहमति बन गई है और आने वाले दिनों में गठबंधन संयुक्त प्रचार करेगा। सटाम ने बताया कि पहले 207 सीटों पर सहमति बनी थी, बाद में सभी 227 सीटों पर फैसला हुआ। इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा था कि BMC चुनाव में वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) गठबंधन के तहत 227 में से 62 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए यह चुनाव सत्ता की लड़ाई नहीं है और सीटों का बंटवारा प्राथमिक मुद्दा नहीं है। महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य की 29 नगर निगमों- मुंबई, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के चुनावों की घोषणा की है। मुंबई की 227 वार्डों में मतदान 15 जनवरी को होगा और मतगणना 16 जनवरी को तय है। लाल किला ब्लास्ट पीड़ितों को दिया गया सिर्फ 20 हजार रुपए मुआवजा, मुख्यमंत्री से उचित मुआवजा देने की अपील दिल्ली में लाल किला के पास ब्लास्ट मामले में साउथ एशियन फोरम फॉर पीपुल एंगेस्ट टेरियर (रजि.) ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर पीड़ितों को उचित मुआवजा देने का अनुरोध किया है। फोरम ने पिछले कुछ बड़े धमाकों का उदाहरण दिया है, जहां घायल होने पर भी अधिक मुआवजा दिया गया था। इनमें 2005 के दिल्ली सीरियल ब्लास्ट, 2007 का समझौता एक्सप्रेस धमाका, 2008 के गफ्फार मार्केट और कनॉट प्लेस ब्लास्ट और 2011 का दिल्ली हाईकोर्ट ब्लास्ट मामला शामिल है। फोरम के अध्यक्ष अशोक कुमार रंधाबा ने कहा कि दिल्ली सरकार के द्वारा लाल किला ब्लास्ट पीड़ितों को दिया जा रहा 20 हजार रुपए का मुआवजा सबसे कम है, जो भेदभाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार ने हालांकि इस घटना के पीड़ितों और बचे हुए लोगों की बहुत मदद की है, लेकिन 20 हजार रुपए का राहत मुआवजा जैसे कुछ जरूरी मुद्दे हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। इस घटना के नाबालिग पीड़ितों/बचे हुए लोगों को सिर्फ 20 हजार रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है, जो बहुत कम कम है और इससे उन्हें ठीक होने और अपनी जिंदगी को सामान्य बनाने में मुश्किल से ही मदद मिलेगी। पिछली ऐसी त्रासदियों में नाबालिगों को 50 हजार रुपए और उससे ज्यादा मुआवजा दिया गया। रंधाबा ने कहा कि कुमारी गीता के शरीर पर धमाके से कई कट और घाव हो गए थे, जो अभी तक ठीक नहीं हुए हैं। उन्हें बाहर से इलाज करवाना पड़ रहा है। साइना परवीन के कान के पर्दे फट गए थे, जिससे सुनने की क्षमता कम हो गई, जिसके कारण उनकी नौकरी चली गई। उन्हें भी बाहर से इलाज करवाना पड़ रहा है।