पंजाब के कई जिलों और चंडीगढ़ में मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रहा। अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में कोहरे के कारण लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। विजिबिलिटी कम होने से अमृतसर में जीटी पर वाहनों की रफ्तार कम रही। चंडीगढ़ में भी ऐसे ही हालात रहे। वहीं, चंडीगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी धुंध का असर रहा। सुबह 5:40 पर दिल्ली और 5:55 पर पुणे से आने वाली फ्लाइट प्रभावित हुई। सुबह 5:20 पर चंडीगढ़ से मुंबई, 6:25 हैदराबाद, 7:30 पर बेंगलुरु और 7:45 पर अब्बू धाबी से आने वाली फ्लाइट प्रभावित हुई। वहीं, अमृतसर हवाई अड्डे पर दो फ्लाइट देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। उधर, न्यू ईयर की शुरुआत में चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आज से अगले 96 घंटे तक हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। इस कारण वहां से चलने वाली कोल्ड वेव का असर पूरे उत्तर भारत में देखने काे मिलेगा। हिमाचल में रात के तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस जबकि पंजाब और चंडीगढ़ में भी न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। इसके अलावा टूरिस्ट के लिए खुशखबरी है। कुल्लू जिला प्रशासन ने रोहतांग पास जाने को लगाई 4×4 वाहनों की शर्त हटा दी है। इसके बाद कोई भी टूरिस्ट अपने पर्सनल व्हीकल में आगामी दो जनवरी तक रोहतांग जा सकेंगे। डीसी कुल्लू तोरूल एस रवीश ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह अनुमति मौसम अनुकूल रहने की शर्त पर दी गई है। ऊंचे पहाड़ों की ठंडी हवाएं पूरे उत्तर भारत में डालेंगी असर
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार के मुताबिक, आज से 2 जनवरी तक पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। इसके बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी। ऊंचे पहाड़ों से चलने वाली कोल्ड वेव से पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी। 3 जनवरी को मौसम साफ होने के बाद तापमान में धीरे-धीरे उछाल आने की संभावना है। एक महीने से छा रही धुंध
पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल के निचले इलाकों में पिछले करीब एक महीने से लगातार धुंध छाई हुई है। इससे सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। धुंध का सीधा असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ रहा है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पिछले सात दिनों से रोजाना 5 से 7 फ्लाइट्स रद्द हो रही हैं, जबकि कई उड़ानें देरी से संचालित हो रही हैं। ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ी है। पंजाब के अमृतसर और जालंधर में कई बार विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। पंजाब-चंडीगढ़: पिछले साल से ज्यादा ठंडा दिसंबर
दिसंबर 2024 में पंजाब और चंडीगढ़ में दिन का तापमान 22 से 27 डिग्री और रात का 10 से 14 डिग्री के बीच रहा था। ठंड और कोहरा सीमित रहा, कोई कोल्ड वेव तक नहीं चली। कुल मिलाकर दिसंबर 2024 सामान्य से थोड़ा गर्म रहा। इसके मुकाबले, इस बार दिसंबर ज्यादा ठंडा रहा। कोल्ड वेव और घने कोहरे के कारण कई शहरों में रात का तापमान 2 से 6 डिग्री तक गिर गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, तो वहीं फरीदकोट में 3 डिग्री दर्ज किया गया। हिमाचल: 2024 में दिसंबर महीना ज्यादा ठंडा, 2025 में गर्म
हिमाचल में दिसंबर 2024 के दौरान अधिक ठंड दर्ज की गई थी। उस समय अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 2 से 7 डिग्री रहा, जबकि दिसंबर 2025 में न्यूनतम तापमान 4 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। इसी तरह, अधिकतम तापमान 2024 में 14-20 डिग्री और 2025 में 16-24 डिग्री के बीच रहा। यानी पंजाब और चंडीगढ़ में दिसंबर 2025 ज्यादा ठंडा रहा, जबकि हिमाचल में दिसंबर 2024 ज्यादा ठंडा साबित हुआ था। नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर फिर से तेज होने वाला है। मौसम की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…