नई दिल्ली के व्लॉगर अनंत मित्तल ने दावा किया है कि चीन के ग्वांगझू एयरपोर्ट पर उन्हें करीब 15 घंटे तक हिरासत में रखा गया। अनंत के मुताबिक यह कार्रवाई उनके यूट्यूब वीडियो में अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताए जाने को लेकर की गई। अनंत मित्तल ने बताया कि 16 नवंबर को चीन पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर ही चीनी अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उनके मोबाइल फोन, कैमरा और अन्य गैजेट्स जब्त कर लिए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान उन्हें खाने-पीने की सुविधा नहीं दी गई। अनंत मित्तल ने यह जानकारी 23 दिसंबर को अपने यूट्यूब चैनल के जरिए शेयर की। उनका चैनल ‘ऑन रोड इंडियन’ नाम से जाना जाता है। वीडियो में उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उनके पुराने वीडियो और कंटेंट को लेकर पूछताछ की। व्लॉगर का कहना है कि उनके साथ यह व्यवहार इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने अपने वीडियो में अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताया था। हालांकि, इस मामले में चीनी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सिलसिलेवार पढ़िए अनंत के साथ क्या-क्या हुआ अनंत बोले- राजनीतिक वीडियो नहीं बनाऊंगा अनंत ने बताया कि बार-बार खाना मांगने पर भी उन्हें खाना नहीं दिया गया। इस हिरासत से मानसिक रूप से बहुत परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि वे आगे से राजनीति से जुड़े मामलों पर वीडियो नहीं बनाएंगे। अनंत मित्तल को लाखों लोग फॉलो करते है। उनके यूट्यूब पर 3.99 लाख, इंस्टा पर 2.17 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा- ‘मैंने नॉर्थ ईस्ट में तीन साल पढ़ाई की है और मेरा वहां से गहरा लगाव है, इसीलिए अरुणाचल प्रदेश पर वीडियो बनाया था। मेरा कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं था।’ ——————————————- ये खबर भी पढ़ें… चीन ने अरुणाचल में जन्मी महिला का पासपोर्ट इनवैलिड बताया:कहा- ये राज्य चीन का हिस्सा; महिला ने मोदी से शिकायत की; भारत ने विरोध जताया ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय मूल की महिला पेम वांगजॉम थांगडॉक ने आरोप लगाया है कि चीन के शंघाई एयरपोर्ट पर चीनी इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें घंटों तक रोके रखा और तंग किया। इंडिया टुडे से बात करते हुए पेम ने कहा कि चीनी अधिकारियों ने उनका भारतीय पासपोर्ट मानने से इनकार कर दिया, क्योंकि उसमें जन्मस्थान के तौर पर अरुणाचल प्रदेश लिखा हुआ था। वह 21 नवंबर को लंदन से जापान जा रही थीं। शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पर उनका 3 घंटे का ट्रांजिट था। पूरी खबर पढ़ें…