पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। सिद्धू ने एक रिएलिटी शो का प्रोमो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें उन्होंने शायराना अंदाज में अपने विरोधियों को सीधा संदेश दिया है। वीडियो में नवजोत सिंह सिद्धू कहते नजर आ रहे हैं कि वह “कबूतरों की तरह भूखे या कमजोर नहीं हैं”, बल्कि “बाज की जिंदगी जीते हैं।” उन्होंने अपने अंदाज में कहा- “हमामों कबूतर का भूखा नहीं, मैं बाज की जिंदगी है जाहिदाना। पलटना, झपटना, झपट के पलटना…ये खून गर्म रखने का बहाना है।” इसके जरिए सिद्धू ने संकेत दिया है कि वह कमजोर या निष्क्रिय नहीं हैं, बल्कि संयम, स्वाभिमान और ऊंचाइयों वाली जिंदगी जीने में विश्वास रखते हैं। बाज की तरह उड़ान भरना, झपटना और फिर संभल जाना उनके लिए सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि जोश, जज्बे और आत्मसम्मान को बनाए रखने का तरीका है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के वीडियो को साझा करना इस ओर इशारा करता है कि नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर के CM कुर्सी के लिए 500 करोड़ की अटैची के बयान को लेकर विरोधियों के निशाने पर हैं। CM भगवंत मान ने भी कहा था कि सिद्धू बिना कुछ किए मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। सिद्धू ने फिलहाल पत्नी के बयानों को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है। 500 करोड़ में CM के बयान पर पत्नी सस्पेंड हो चुकी
‘CM वही बनता है, जो 500 करोड़ रुपए की अटैची दे’ वाले बयान के बाद कांग्रेस ने 8 दिसंबर को नवजोत कौर सिद्धू को सस्पेंड कर दिया था। उसके बाद न तो पार्टी ने उन्हें टर्मिनेट किया है और न ही इस पर कोई सफाई सामने आई है। इसी बीच नवजोत कौर सिद्धू ने अमृतसर में लोगों से मेलजोल बढ़ा दिया है। पिछले कुछ दिनों से वह लोगों के भोग व अन्य समारोहों में जाने लगी हैं। करीबी ने जारी किया सिद्धू का मूछों को ताव देने वाला वीडियो
वहीं नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी मनसिमरत सिंह शैरी ने भी सिद्धू का मूछों को ताव देने का एक वीडियो शेयर किया है। नवजोत सिंह सिद्धू के प्रशंसकों को उनका अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। सिद्धू के मूछों को ताव देते का वीडियो पंजाब के राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना है। 4 पॉइंट में जानिए वीडियो में क्या कहा गया… अध्यक्ष पद से हटाए जान के बाद सिद्धू ने राजनीति से दूरी बनाई
पंजाब की राजनीति में नवजोत सिंह सिद्धू की भूमिका हमेशा चर्चा में रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने में सिद्धू का अहम रोल माना जाता है। उस समय सिद्धू खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य की कमान सौंप दी। उस वक्त नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। इससे नवजोत सिंह सिद्धू नाराज हो गए और चुनाव प्रचार नहीं किया। चुनाव में हार के बाद पार्टी ने सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया, जिसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली। सिद्धू कांग्रेस के कार्यक्रमों में नजर नहीं आए। वह मुंबई चले गए और टीवी रियलिटी शो और क्रिकेट कॉमेंट्री में व्यस्त हो गए। अचानक एक्टिव होकर कांग्रेस में हलचल मचाते सिद्धू
नवजोत सिद्धू पंजाब की राजनीति में एक्टिव नहीं हैं। लेकिन अक्सर हलचल मचाते रहते हैं। 2 महीने पहले अचानक उन्होंने प्रियंका गांधी से मुलाकात की और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इसके बाद उनके समर्थकों ने सिद्धू की राजनीति में वापसी को लेकर चर्चाएं शुरू कर दीं। इसके बाद सिद्धू पटियाला में भी घूमते नजर आए। हालांकि उन्होंने कोई राजनीतिक बात नहीं की। इस बीच सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू अचानक सियासी रूप से मुखर हो गईं। उन्होंने बयान दिया कि अगर नवजोत सिंह सिद्धू को मुख्यमंत्री बनाया जाए तो वह काम करके दिखाएंगे। इस बयान के बाद एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू फिर से खामोश हो गए। अब एक बार फिर संकेत मिल रहे हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू प्रियंका गांधी से मुलाकात की कोशिशों में लगे हुए हैं।