राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बुधवार को गोरखपुर में कहा- मुस्लिम भाई भी पर्यावरण की दृष्टि से अगर नदी की पूजा करें, सूर्य नमस्कार करें तो उनका क्या बिगड़ जाएगा। उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। हिंदू धर्म की तरह अगर आप नदी, धरती, वृक्ष की पूजा करेंगे तो ऐसा नहीं है कि आपको (मुस्लिमों) ईदगाह या मस्जिद जाने से रोक दिया जएगा। हमारा हिंदू धर्म सबसे ऊपर है। यही धर्म सबकी बात करता है। होसबाले ने सऊदी अरब और रुस का उदाहरण दिया। कहा, सऊदी अरब में मुसलमान भाइयों ने जमीन देकर मंदिर बनवाया है। रूस में चर्च के लोगों ने मंदिर बनवाने के लिए जगह दी है। हमको भी यह समझाना होगा। अंग्रेजों ने यहां फूट डालो, राज करो की राजनीति की। अब हमारे एकजुट होने का समय आ गया है। हिंदू जागेगा तो विश्व जागेगा। मानव का विश्वास जागेगा। दत्तात्रेय होसबाले गोरखपुर में खोराबार स्थित खेल मैदान में हिंदू सम्मेलन में बोल रहे थे। हमें बच्चों को हनुमान चालीसा, गीता सिखाने की जरूरत
दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, हम लोगों को विश्व गुरु बनना है। अगर हम ही गिरे हुए हैं तो हम दूसरे गिरे हुए आदमी को कैसे खड़ा करेंगे? हम जब खड़े होते हैं, तभी हम गिरे हुए आदमी को उठा सकते हैं। आज दुनिया जल संकट और युद्ध के संकट से घिर रही है। दुनिया अगर पाप करती है तो हिंदू समाज के लोगों को क्या करना है? हमें धर्म के आधार पर पाप करने से बचना चाहिए। हमारे परिवार बच्चों को हैप्पी बर्थडे टू यू कहने वाले हो गए हैं। हमें अपने बच्चों को दीप जलाकर जीवन में दीप की तरह प्रकाश फैलाना सिखाना चाहिए। न कि मोमबत्ती बुझाना सिखाना है। हमारा बच्चा अंग्रेजी में बोल दे तो हम खुश हो जाते हैं। मगर, हमारे बच्चे को संस्कृत का एक श्लोक नहीं आता है। हम सबको यह सोचना चाहिए कि हमारे बच्चे को हनुमान चालीसा, गीता का पाठ सिखाने की जरूरत है। सरकार हिंदू धर्म बचाने का काम कर रही
दत्तात्रेय ने कहा, गांव की सफाई करने वाला व्यक्ति अछूत नहीं होता। समाज की सेवा करने वाला व्यक्ति अछूत नहीं बनता। सृष्टि की सेवा करने वाला व्यक्ति अछूत नहीं होता। हिंदू धर्म ने हमें यही सिखाया है। यहां की सरकार हिंदू धर्म बचाने के लिए लगातार काम कर रही है। 2 देखिए तस्वीरें… हिंदू धर्म सम्मेलन में गोरखपुर के अलावा आसपास के जिलों से करीब 5 हजार लोग मौजूद रहे। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सोमवार की शाम गोरखपुर पहुंचे थे। मंगलवार को वह गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय, बालापार में आयोजित छात्र शाखा में शामिल हुए। इसके बाद साकेत नगर स्थित एक डॉक्टर के आवास पर पहुंचे। वह दोपहर बाद संत कबीर नगर गए। वहां हिन्दू सम्मेलन को संबोधित किया। हिंदू सम्मेलन क्यों हो रहे?
दरअसल, संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इस समय हिंदू सम्मेलन हो रहे हैं। गोरक्ष प्रांत के 10 जिलों में 1900 स्थानों पर हिंदू सम्मेलन होना है। हिंदुओं को एकजुट करने के लिए डोर-टू-डोर संपर्क किया जा रहा है। यह आयोजन 14 दिसंबर से शुरू हुआ, जो 11 जनवरी तक चलेगा। सम्मेलन में प्रत्येक परिवार से सदस्य शामिल होंगे। 17 दिसंबर को गोरखपुर के श्रीराम बस्ती में यह आयोजन हुआ। जिसमें संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संबोधित किया। 16 दिसंबर को गोरक्ष प्रांत के संतकबीरनगर में सम्मेलन हुआ था। इसे भी सरकार्यवाह ने संबोधित किया था। हिंदू सम्मेलन की पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…..