मणिपुर के काकचिंग जिले के मोलतिनचान गांव से सुरक्षा बलों ने हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। हथियारों की बरामदगी शनिवार को अवैध हथियारों के प्रसार पर रोक लगाने और सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे सघन सुरक्षा अभियानों के तहत की गई। बरामद सामग्री में बिना मैगजीन की एक एसएलआर, खाली मैगजीन के साथ एक स्थानीय रूप से निर्मित बोल्ट-एक्शन स्नाइपर राइफल, एक डबल बैरल शॉटगन (डीबीबीएल), एक सिंगल बैरल शॉटगन (एसबीबीएल), खाली मैगजीन के साथ एक देसी पिस्तौल, डेटोनेटर रहित 36 एचई हैंड ग्रेनेड, 7.62 एलएमजी की एक खाली मैगजीन, तीन ट्यूब लॉन्चर, 15 एसएलआर कारतूस, पांच स्टन शेल और एक 51 मिमी एचई बम शामिल हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… पाकिस्तान को गोपनीय जानकारियां भेजने वाला वायुसेना का पूर्व अफसर गिरफ्तार असम के तेजपुर से वायुसेना के एक रिटायर्ड अफसर को गिरफ्तार किया गया है। उस पर सोशल मीडिया के जरिए देश की रक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तानी एजेंटों तक पहुंचाने का आरोप है। सोनितपुर पुलिस अधीक्षक वरुण पुरकायस्थ ने बताया कि 2002 में वायुसेना के वारंट अधिकारी पद से रिटायर्ड कुलेंद्र शर्मा पर सेवा में रहते और रिटायरमेंट के बाद भी पाकिस्तानी एजेंटों की मदद करने का आरोप है। देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे पहुंचे हेडगेवार स्मृति मंदिर, अजित पवार ने किया किनारा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को RSS के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के स्मृति मंदिर का दौरा किया। हालांकि, उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत एनसीपी के अन्य नेता कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र वर्तमान में नागपुर में चल रहा है। इस सेशन के दौरान हर साल भाजपा से जुड़े मंत्री और विधायक रेशिमबाग स्थित स्मृति मंदिर में हेडगेवार तथा दूसरे संघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 1.16 करोड़ ठगे, 3 गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने 82 साल के बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 1.16 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने के मामले में 3 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान प्रभाकर कुमार (27), रूपेश कुमार सिंह (37) और राज (46) के रूप में हुई है। आरोपियों ने खुद को अधिकारी बताकर पीड़ित को वॉट्सएप वीडियो कॉल पर नकली गिरफ्तारी आदेश दिखाए। आरोपियों ने धोखाधड़ी की गई राशि का एक बड़ा हिस्सा (1.10 करोड़) हिमाचल प्रदेश में एक एनजीओ के खाते में जमा किया। इसके बाद पैसे को सह-आरोपियों के बीच कमीशन के तौर पर बांटा गया।