हनुमानगढ़ में पुलिस और किसानों में झड़प हो गई। किसानों ने ट्रैक्टरों से ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड की निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार को तोड़ दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। किसानों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और 16 को आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। मामला टिब्बी इलाके के राठी खेड़ा गांव का बुधवार का है। किसान के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया लाठीचार्ज में घायल हो गए। उन्हें हनुमानगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। उपद्रव में कई पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारी घायल बताए गए हैं। प्रशासन ने टिब्बी कस्बे और आसपास के गांवों में इंटरनेट बंद कर दिया। स्कूल और दुकानें भी बंद है। इससे पहले फैक्ट्री के विरोध में किसानों ने एसडीएम कार्यालय के सामने सभा की। शाम 4 बजे किसानों ने फैक्ट्री की दीवार तोड़ने के लिए कूच कर दिया। इससे एकाएक ही अफरा-तफरी मच गई। चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड है कंपनी
2020 में स्थापित ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की हनुमानगढ़ में 40 मेगावाट के अनाज-आधारित इथेनॉल प्लांट लगाने की योजना है। कंपनी चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड है। इसके डायरेक्टर जतिंदर अरोरा और रॉबिन जिंदल हैं। फैक्ट्री को एनवायरनमेंट क्लियरेंस(EC) नहीं मिली थी, 2022 से आवेदन पेंडिंग है। सबसे पहले देखिए आंदोलन की तस्वीरें… आवासीय परिसर में भी आग लगा दी
जिला प्रशासन के अनुसार आंदोलन में 10 निजी गाड़ियां, एक पुलिस वाहन और 4 बाइक जला दी गई। फैक्ट्री कर्मियों के कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया। इसके अलावा उनके आवासीय परिसर में भी आग लगा दी गई। एक जेसीबी को जला दिया गया, दो जेसीबी में तोड़फोड़ की गई। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…