सरकार ने विजय माल्या, नीरव मोदी सहित 15 लोगों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है। इन 15 लोगों ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के 58 हजार करोड़ के लोन नहीं चुकाए और विदेश भाग गए। इनमें विजय माल्या, नीरव मोदी, संदेसरा बंधुओं के नाम शामिल हैं। सरकार ने इन भगोड़ों से 19 हजार करोड़ वसूले हैं, लेकिन 39 हजार करोड़ अब भी बकाया चल रहे हैं। बैंकों ने इस रकम को नॉन परफॉर्मिंग असेट (NPA) घोषित कर दिया है। दौसा से कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा के सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया- भगोड़े आर्थिक अपराधियों से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 26,645 करोड़ की मूल रकम के साथ 31,437 करोड़ के ब्याज को मिलाकर 58 हजार 82 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। अब तक इनसे 19,187 करोड़ रुपए की वसूली हुई है। केवल संदेसरा बंधुओं (नितिन और चेतन) ने एकमुश्त सेटलमेंट प्रक्रिया के तहत 1630 करोड़ रुपए चुकाए हैं। बैंकों ने 3542 करोड़ की छूट की पेशकश की है। कानूनी प्रतिबंध या निगरानी सूची में रखने की नीति बनाने से इनकार
भविष्य में आर्थिक अपराधियों को देश छोड़ने से पहले कानूनी रूप से प्रतिबंधित करने या निगरानी सूची में रखने से सरकार ने इनकार कर दिया है। मुरारी मीणा के सवाल के जवाब में कहा- सरकार ऐसी कोई नीति नहीं बना रही है। माल्या पर सबसे ज्यादा SBI का 7993 करोड़ बकाया
विजय माल्या पर 9 पब्लिक सेक्टर बैंकों का 12 हजार करोड़ से ज्यादा बकाया है। सबसे ज्यादा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के 7993 करोड़ बकाया हैं। माल्या के सभी खाते डूबत (NPA) हैं। नीरव मोदी पर 10 बैंकों के 8507 करोड़ डूबे, PNB से 6705 करोड़ की धोखाधड़ी
नीरव मोदी पर 10 बैंकों के 8507 करोड़ रुपए डूबे हुए हैं। सभी खाते एनपीए हैं। सभी 10 बैंक पब्लिक सेक्टर के बैंक हैं, जिनमें सरकार की हिस्सेदारी है। नीरव मोदी पर सबसे ज्यादा पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का बकाया है। इसमें 6705 करोड़ की गैर उधार धोखाधड़ी का पैसा शामिल है। संदेसरा बंधुओं का कई बैंकों से सेटलमेंट स्टर्लिंग ग्रुप से जुड़े संदेसरा बंधुओं पर 11 बैंकों का 14 हजार करोड़ से ज्यादा बकाया है। संदेसरा और स्टर्लिंग ग्रुप ने कई बैंकों के साथ सेटलमेंट भी किए हैं। नितिन जे संदेसरा, चेतन संदेसरा, दीप्ति संदेसरा, स्टर्लिंंग ग्रुप के नाम से कर्ज लिए गए थे। सुदर्शन वेंकटरमन, रामानुज शेषारथिनम पर तीन बैंकों के 2306 करोड़ डूबे जाइलॉग सिस्टम के सुदर्शन वेंकटरमन, रामानुज शेषारथिनम पर तीन बैंकों के 2306 करोड़ का कर्ज डूबत में हैं। दोनों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर रखा है। केनरा बैंक के सबसे ज्यादा 1215 करोड़ बकाया हैं। इनके खाते एनपीए हैं। सुदर्शन और रामानुज पर किस बैंक का कितना बकाया डूबा पुष्पेश कुमार बैद ने दो बैंकों के 179 करोड़ डुबोए
पुष्पेश कुमार बैद पर दो बैंकों के 179 करोड़ डूब चुके हैं। इसमें 44 करोड़ की मूल रकम है। बैद से केवल बैंक ऑफ इंडिया ने 2.06 करोड़ वसूले हैं, जबकि इंडियन बैंक का 100 करोड़ बकाया डूबत खाते में चला गया है।