हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से पहले ही कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। प्रदेश के 12 शहरों का रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जबकि 26 जगह 10 डिग्री से नीचे आ गया है। लाहौल स्पीति के ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस -6.8 डिग्री और कुकुमसैरी में माइनस -4.5 तक लुढ़क गया है। पहाड़ों पर इससे सुबह शाम व रात के वक्त कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मशहूर पर्यटन स्थल मनाली का तापमान भी 1.1 डिग्री रह गया है। शिमला से ज्यादा ठंड मैदानी इलाकों में पड़ रही है। शिमला का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोलन का 2.6, मनाली 1.1, हमीरपुर 4.9 , कांगड़ा 5.7 और मंडी का रात का तापमान 5.6 डिग्री रह गया है। ठंड में इजाफा, लेकिन अभी शीतलहर नहीं: संदीप मौसम विज्ञानी संदीप शर्मा ने बताया- ऊंचे पहाड़ों से ठंडी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया- ठंड जरूर बड़ी है। मगर अभी शीतलहर वाली स्थिति नहीं है। जब तक बारिश-बर्फबारी नहीं होती तब तक निचले इलाकों में सुबह-शाम और रात के वक्त ठंड का प्रकोप रहेगा। आज सुबह इन क्षेत्रों में छाया कोहरा आज सुबह मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर के कुछेक क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। खासकर बिलासपुर के भाखड़ा बांध के आसपास के क्षेत्रों में 50 मीटर तक विजिबिलिटी गिर गई थी। मंडी की बल्ह घाटी और हमीरपुर के सुजानपुर में भी सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इससे, विजिबिलिटी 70 मीटर तक गिर गई थी। कल-परसों कोहरे का अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कल और परसों भी मंडी व बिलासपुर जिला में कोहरे का यलो अलर्ट दे रखा है। इसे देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है। अगले छह दिन बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, अगले छह दिन तक बारिश व बर्फबारी के आसार नहीं है। इस महीने तक आब तक सामान्य से 92 प्रतिशत कम बादल बरसे है। एक से 25 नवंबर तक 15 मिलीमीटर नॉर्मल बारिश होती है, लेकिन इस बार 1.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है।