बेंगलुरु में 83 साल के रिटायर्ड आर्मी कर्नल के साथ ऑनलाइन फ्रॉड किया गया। ठगों ने मुंबई पुलिस अफसर बनकर पूछताछ की, बैंक डिटेल्स मांगे और 56.05 लाख रुपए हड़प लिए। यह सबकुछ RBI वेरिफिकेशन के नाम पर कराया गया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने साइबर क्राइम और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FIR के मुताबिक, 27 अक्टूबर को कर्नल के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को मुंबई पुलिस इंस्पेक्टर संजय पिशे बताया और कहा कि उनके नाम पर जारी एक SIM कार्ड से लोगों को गाली-गलौज की जा रही है। इस मामले में उन्हें पूछताछ के लिए मुंबई आने को कहा गया। अब समझें पूरा मामला… कर्नल ने स्वास्थ्य कारणों से आने में असमर्थता जताई तो कॉलर ने उन्हें वीडियो कॉल किया, थोड़े देर बाद कॉल पर एक महिला को जोड़ा। महिला ने खुद को ‘सीनियर ऑफिसर कविता पोमाने’ बताया। इसके बाद कॉल पर एक और व्यक्ति ‘विश्वास’ जुड़ा, जिसने खुद को सीनियर अफसर बताया। आरोपियों ने कहा कि पूछताछ ऑनलाइन होगी। इस बहाने उन्होंने पीड़ित से व्यक्तिगत जानकारी, परिवार से जुड़ी जानकारी और बैंक डिटेल मांगी। आरोपियों ने धमकी दी कि डिटेल न देने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है और किसी को जानकारी देने पर भी कार्रवाई होगी। ठगों ने हर तीन घंटे में उनकी लाइव लोकेशन मांगी और RBI वेरिफिकेशन के नाम पर वॉट्सएप पर बैंक डिटेल भेजने को कहा। दबाव में पीड़ित ने चार बैंक खातों की जानकारी दे दी। उनके कहने पर कर्नल ने दो खातों से 6 लाख और 5 लाख रुपए आरोपी के बताए खाते में भेज दिए। ठगों ने पीडित से म्यूचुअल फंड बेचने को भी कहा
इसके बाद आरोपियों ने उनके म्यूचुअल फंड और अन्य निवेश बेचने को कहा, जिसकी कीमत लगभग 35.05 लाख रुपए और 10 लाख रुपए थे, आरोपियों ने इन पैसों को भी अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। इस तरह ठगों ने कुल 56.05 लाख रुपए कर्नल से ट्रांसफर करा लिए। जब कर्नल ने रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने कहा कि RBI वेरिफिकेशन जारी है और तीन दिन में पैसे लौट जाएंगे। रकम न लौटने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान और लेनदेन की जांच की जा रही है। नवंबर में साइबर ठगी के 3 अन्य मामले कुछ दिनों पहले बेंगलुरु में ठगों ने CBI अधिकारी बनकर 57 वर्षीय महिला को ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ में रखा और 187 ट्रांजैक्शन कराकर उनसे लगभग 32 करोड़ रुपए ठग लिए थे। वही इसी महीने मुंबई के ठाणे में 70 साल के बुजुर्ग को ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 6.44 करोड़ हड़प ली थी। गाजियाबाद में भी कुछ दिन पहले इसी तरीके से एक 75 वर्षीय व्यक्ति को साइबर ठगो ने शिकार बनाया था, जहां ठगों ने बुजुर्ग से 52.78 लाख रुपए हड़प लिए थे। आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच व सीबीआई के अधिकारी बताकर पैसे ट्रांसफर करा लिए थे। पुलिस ने इन सारे मामलों में जांच कर रही है। ———- ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ₹68 लाख की ठगी:4 करोड़ के फ्रॉड में जेल भेजने की धमकी दी भोपाल के शाहपुरा इलाके में रहने वाले रिटायर्ड बैंक मैनेजर के साथ डिजिटल अरेस्ट कर 68 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को भोपाल पुलिस बता कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने स्टेट साइबर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें…