तुम्हारी बहन पर भूत-प्रेत का साया है। साधना कर निकालना होगा, नहीं तो तुम्हारी बहन मर जाएगी। तेरे शरीर में सुअर-कुत्ते जैसे जानवर हैं। तेरा ननदोई और ससुर तुझे मारने के लिए आत्माएं भेजते हैं। तुम्हें अपनी पत्नी वापस चाहिए तो 1 करोड़ रुपए दो। जयपुर में कथित तांत्रिक दंपती विजया शर्मा और उसके पति अंबिका प्रसाद ने इसी तरह भूत-प्रेत का डराकर दिखाकर कई परिवारों को बर्बाद कर लिया। लाखों-करोड़ों रुपए वसूल लिए। परिवार के किसी एक सदस्य को हिप्नोटाइज (सम्मोहित) कर मेंटली ओर फिजिकली टॉर्चर करते… नाक में अगरबत्ती का धुआं छोड़ते…सिर के बल खड़ा कर देते…अजीब हरकतें कराते अब तांत्रिक दंपती के सताए 7 परिवार सामने आए हैं। जयपुर शहर के विद्याधर नगर और पत्रकार कॉलोनी थाने में पीड़ितों ने FIR दर्ज करवाई है। तस्वीरें जितनी विचलित करने वाली हैं, उससे ज्यादा विचलित करने वाली हैं, उसके पीछे की डरावनी कहानियां… परिवार 1 : दो बहनों में भूत-प्रेत का डर दिखा 4 साल में 1.5 करोड़ ठगे
मानसरोवर निवासी ज्वेलर ने पत्रकार कॉलोनी थाने में कथित तांत्रिक दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि वह कोविड में विदेश से जयपुर अपने परिवार के पास आ गया था। वह बिजनेस को लेकर परेशान था। जनवरी-2021 में एक परिचित के जरिए विजया शर्मा और उसके पति अम्बिका प्रसाद शर्मा के संपर्क में आया। दंपती ने धर्म भाई बनाकर ज्वेलर से नजदीकी बढ़ाई। फिर जन्मपत्री देखकर परिवार पर संकट का डर दिखाया। कहा- तुम्हारी बहन में भूत-प्रेम का साया है। जल्दी मौत हो सकती है। ज्वेलर और उसका परिवार ये सुनकर डर गया। आरोप है कि इसके बाद दंपती ने वीडियो कॉल के जरिए तंत्र-मंत्र से उसकी बहन को हिप्नोटाइज कर लिया। इलाज के बहाने पूजा-पाठ के नाम पर रुपए ऐंठने लगे। ज्वेलर ने आरोप लगाया कि उसे भी हिप्नोटाइज कर लिया। ऐसे में उसकी सोचने-समझने की शक्ति खत्म हो गई। ज्वेलर ने बताया- मुझे कहा कि तुम्हारी बहन के शरीर में लाखों आत्माएं हैं। साधना कर निकालना होगा, नहीं तो तुम्हारी बहन मर जाएगी। मुझे दिखाने के लिए तांत्रिक क्रियाएं कर बहन में भूत-प्रेत होने का विश्वास दिलाते। बहन को हिप्नोटाइज कर देते। ऐसे में वह भी अजीब हरकतें करती थी। एक बहन का इलाज चल रहा था। इसी दौरान मिलने आई दूसरी बहन को देखकर उसमें भी भूत-प्रेत का साया होने की बात कही। दोनों बहनों का भूत भगाने के नाम पर पैसा वसूलना शुरू कर दिया। मुझे डराया कि किसी को बताया तो जान से हाथ धो बैठोगे। हम डर गए थे। ऐसे में जैसा वो कहती मैं और मेरा परिवार वही करते। आपस में प्राइवेट बात करने के लिए भी एक-दूसरे का मोबाइल पर मैसेज करते। पिछले 4 साल में उन लोगों ने हमसे 1.5 करोड़ रुपए ठग लिए। परिवार 2 : महिला से कहा, तेरे शरीर में सुअर-कुत्ते जैसे जानवर
मानसरोवर निवासी 44 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका ससुराल कोलकाता में है। अगस्त-2021 में रक्षा बंधन के दिन उसका भाई जयपुर से आया था। उसने गोपालपुरा निवासी विजया शर्मा और उसके पति अंबिका प्रसाद शर्मा के बारे में बताया। कहा कि वो जन्म पत्री देखकर समाधान बताते हैं। भाई ने बताया कि उन्होंने मुझे कहा- कोलकाता वाली बहन से राखी बंधवाने कितना टाइम हो गया। उन्होंने ही मेहंदी और मिठाई देकर राखी बंधवाने भेजा है। इसके बाद भाई ने ही बहन को मेहंदी लगाई और मिठाई खिलाई। महिला ने बताया कि इसके बाद मैं बीमार रहने लगी। भाई को बताने पर उसने तांत्रिक दंपती को इस बारे में बताया। कुछ समय बाद तांत्रिक दंपती भाई के पैसों से फ्लाइट की टिकट करवाकर कोलकाता आए। उनके ठहरने के 5 स्टार होटल में व्यवस्था करवाई गई। तीन दिन तक कोलकाता में रहकर तंत्र-क्रिया कर उन्होंने मुझे बताया कि- तेरा ननदोई और ससुर तुझे मारने के लिए आत्माएं भेजते हैं। तुम्हारे में कई आत्माओं का वास है। इसके कारण तू बीमार रहती है। तेरी और तेरी बच्चों की जान को खतरा है। तूने व तेरे बच्चों ने यह घर नहीं छोड़ा तो तेरा ननदोई और ससुर आत्माओं से तुझे व तेरे बच्चों को जान से मार देंगे। 25 मार्च 2022 को ससुरालवालों को बिना बताए मुझे जयपुर ले आए। जयपुर आते ही बीकानेर ले गए। विजया शर्मा ने कहा- तेरे अंदर आत्माएं हैं, जिन्हें बाहर निकालना होगा। विश्वास में लेकर मेरे सामने अजीब-अजीब हरकतें करती। कहती कि वह आत्माओं से बात कर रही है। उनकी बातों में आकर मेरा भाई उन्हें रुपए देता गया। आत्माओं का डर दिखाकर लाखों रुपए ले लिए। हिप्नोटाइज कर प्रताड़ित करने से मेरी तबीयत खराब हो गई। विजया शर्मा मुझे दवाइयां देने लगी, जिससे मैं अजीब-अजीब हरकतें करती। सम्मोहन से बाहर आते ही मुझे दोबारा हिप्नोटाइज कर लेती। कई जानवर अंदर होने की कहकर सुअर-कुत्ता आदि बनने को कहती। वह नीचे बिठाकर आंखों में आंखें डालकर सम्मोहित करती थी। पलक भी नहीं झपकाने देती। इसके बाद मैं वही करती, जो वह कहती। पिछले तीन साल में 20-22 लाख रुपए और सोने-चांदी के गहने ऐंठ लिए। परिवार 3 : पति से कहा- पत्नी चाहिए तो 1 करोड़ रुपए दो
विद्याधर नगर थाने में ढेहर का बालाजी निवासी बिजनेसमैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया- अगस्त-2022 में ससुराल के प्रोग्राम में अम्बिका प्रसाद शर्मा और उसकी पत्नी विजया शर्मा से मुलाकात हुई थी। तांत्रिक दंपती ने कहा- आपकी पत्नी बीमार है। आयुर्वेदिक दवा लीजिए। इस पर मैंने कहा कि हम डॉक्टर को दिखा लेंगे। तब तांत्रिक ने कहा कि डॉक्टर की दवा से ठीक नहीं होगी। मुझे वरदान मिला हुआ है। मेरे हाथ से दवा देने पर ठीक होगी। उसने इलाज के बारे में किसी को बताने से भी मना किया। वरना जान को खतरा होने का डर दिखाया। डराकर मुझसे करीब 2 लाख रुपए ऐंठ लिए। मेरे ससुरालवालों को पत्नी में भूत-प्रेत का साया होना बताकर अपनी बातों में ले लिया। नवंबर 2022 में ससुर और साला मेरे घर आए। उन्होंने कहा कि विजया और अम्बिका प्रसाद ने बताया है कि बेटी परेशान चल रही है। तब मैंने ससुर को ऐसी बात होने से इनकार कर दिया। इसके बाद भी ससुर ने मेरी पत्नी को कुछ समय के लिए साथ ले जाने की बात कही। उन्होंने कहा- हम किसी महाराज के धोक (मत्था टेकना) दिलवाकर लाते हैं। 3 नवंबर को बच्चों सहित पत्नी महाराज के धोक देने चली गई। 7 नवंबर को साले ने कॉल कर बताया कि अब मेरी बहन आपके घर नहीं आएगी। महाराज ने ससुराल जाने से मना किया है। अगर ससुराल जाती है तो उसकी जान को खतरा है। कुछ दिन बाद साले ने मेरी पत्नी का वीडियो दिखाया। वीडियो में पत्नी के सामने विजया शर्मा बैठी थी। मेरी पत्नी अजीब हरकतें कर रही थी। साले ने बताया कि विजया शर्मा उसे कमरे में अकेले रखती थी। उस समय तो वह ठीक रहती है। बाहर आते ही उसकी तबीयत खराब हो जाती थी। पेट दर्द होना बताती थी। बिजनेसमैन ने बताया कि मेरी पत्नी को सम्मोहित कर उसके गहने ले लिए। मुझ पर दबाव डालकर रुपए मंगवाती। पत्नी को घर भेजने के लिए कहता तो कहते- अब तुम्हारी पत्नी वापस घर नहीं आएगी। हमारा पीछा छोड़ने के लिए तांत्रिक दंपती ने 1 करोड़ रुपए मांगे। परिवार 4 : बेटी घर से भागी तो कहा- भूत-प्रेत का साया है
चित्रकूट नगर निवासी महिला ने बताया कि करीब 15 साल पहले वह तांत्रिक दंपती के संपर्क में आई थी। पहली ही मीटिंग में बातचीत कर पति को धर्म भाई बना लिया। मुझे दीदी कहते थे। दंपती ने मेरी बेटी को घर से भगवा दिया। फिर मुझे कहा- दीदी, मैं पूजा करवाती हूं। इसके ऊपर भूत-प्रेत का साया है। चार-चार दिन दूसरी जगहों पर पूजा कर बेटी का पता लगाने की कहती। तांत्रिक विद्या कर मेरी बेटी को वापस बुलाया। पूजा-पाठ और तंत्रिक क्रियाओं के बदले करीब 1 लाख रुपए ऐंठ लिए। पति से भी रुपए ऐंठने के काफी प्रयास किए थे। साल-2010 में गोल्ड ज्वेलरी ठग कर दंपती फरार हो गए। परिवार 5 : महिला प्रोफेसर से कहा- घर से भाग जाओ
जगतपुरा की रहने वाली कॉलेज प्रोफेसर व उसके बेटे से भी तांत्रिक दंपती ने लाखों रुपए ऐंठे। पीड़ित प्रोफेसर ने बताया कि- कथित तांत्रिक विजया के पिता को जन्मपत्री देखने का अच्छा नॉलेज था। पिता के चलते ही वह बेटी के कॉन्टैक्ट में आई थी। विजया ने दावा किया था कि उसने भी जन्मपत्री का नॉलेज है। महिला प्रोफेसर ने बताया कि 1997 में उसका ससुरालवालों से विवाद चल रहा था। विजया ने उसे कहा- तुम गहने लेकर उज्जैन भाग जाओ। मैं वहां तुम्हारे रहने की व्यवस्था कर दूंगी। महिला प्रोफेसर ने मना कर दिया तो विजया ने उससे बात करना बंद कर दिया। साल 2013 में विजया वापस अपने पति के साथ उसके कॉन्टैक्ट में आई। महिला प्रोफेसर ने बताया- ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले मेरे बेटे को रुद्राक्ष की माला चाहिए थी। आरोपी पति-पत्नी ने 1.26 लाख रुपए में रुद्राक्ष माला उन्हें लाकर दी। लेब में चैक कराया तो रुद्राक्ष नकली निकले। इसके बाद भी तांत्रिक दंपती ने पीछा नहीं छोड़ा। साल-2016 में विदेश में रहने वाले पोते की जान को खतरा बताया। मौत का डर दिखाकर पूजा-पाठ करवाने के नाम पर 4-5 लाख रुपए ऐंठ लिए। तंत्र-मंत्र के लिए विदेश में बैठे बेटे से 3-4 लाख रुपए कीमत की महंगी सिगार मंगवाती थी। परिवार 6 : पूजा-पाठ के नाम पर 10-12 लाख ठगे
सिविल लाइन निवासी बिजनेस फैमिली को भी दंपती ने ठगी का शिकार बनाए। साल-2021 में दंपती परिवार के संपर्क में आया। घर पर बड़ी समस्याएं आने की कहकर डराया। परिवार के सदस्य की जान खतरे में होना बताया। इसके बाद पूजा-पाठ के बहाने करीब 10-12 लाख रुपए ले लिए। कथित तांत्रिक दंपती से परिवार का बेटा मिलने गया। उसे सम्मोहित कर लिया। हालांकि समय रहते वह उनके प्रभाव में आने से बच गया। परिवार 7 : पूर्व विधायक के परिवार से 15-20 लाख रुपए ऐंठे
तांत्रिक दंपती ने एक पूर्व विधायक के परिवार को भी ठग लिया। बेटे की शादी में आ रही अड़चन का फायदा उठाया। बेटे की शादी के लिए पूजा-पाठ करवाने के नाम पर लाखों रुपए ले लिए। बेटे को हिप्नोटाइज कर परिवार से अलग कर दिया। इसके बाद तंत्र-मंत्र कर सही स्थिति करने की कहकर 15-20 लाख रुपए ठग लिए। इस तरह परिवारों को अपने जाल में फंसाते पुलिस का जवाब- कार्रवाई कर रहे हैं
पत्रकार कॉलोनी थाने के एसएचओ मदन लाल कड़वासरा का कहना है- शिकायत मिलते ही FIR दर्ज कर ली गई है। पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विद्याधर नगर एसएचओ नरेन्द्र खीचड़ का कहना है- पीड़ित की रिपोर्ट पर FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस टीम आरोपी दंपती से पूछताछ के लिए गई थी, लेकिन वह नहीं मिले। आगे की कार्रवाई की जा रही है।