केरल पुलिस ने बुधवार को एक महिला और उसके लिव-इन पार्टनर के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने महिला के 16 साल के बेटे को आतंकी संगठन ISIS से जुड़ने के लिए प्रभावित किया। लड़के का पिता महिला से अलग रहता है। महिला के पति के परिवार का आरोप है कि UK में महिला का पार्टनर लड़के को ISIS के वीडियो दिखाता था और उसे संगठन में शामिल होने के लिए उकसाता था। महिला ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि उसके पति और ससुराल वालों ने मेरिटल डिस्प्यूट के चलते उसे झूठे मामले में फंसाया है। जानिए क्या है UAPA UAPA यानी गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 2019 एक आतंकवाद-रोधी कानून है, जो देश-विरोधी और आतंकी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2 अगस्त 2019 को संशोधित UAPA बिल संसद में पेश किया था। 9 अगस्त 2019 को राष्ट्रपति ने इस संशोधन को मंजूरी दी थी। इस कानून के तहत व्यक्ति या संगठन को आतंकी घोषित किया जा सकता है। पुलिस और एजेंसियों को जांच, गिरफ्तारी और पूछताछ में अधिकार मिलते हैं। लिव-इन पार्टनर ISIS के वीडियो दिखाता था बुधवार को लड़के के चाचा उसे थाने लेकर पहुंचे और अपनी भाभी के खिलाफ शिकायत दी। उन्होंने कहा कि लड़का UK में अपनी मां और उसके लिव-इन पार्टनर के साथ रह रहा था, जहां मां नर्स के रूप में काम करती है। चाचा के मुताबिक, पार्टनर लड़के को ISIS के वीडियो दिखाता था और उसे संगठन से जुड़ने के लिए उकसाता था। चाचा ने यह भी कहा कि लड़के ने उन्हें बताया कि उसकी मां को सब पता था और उसने इसे रोकने की कोशिश नहीं की। परिवार लड़के को UK से वापस ले आया है और वह अभी अपने पैतृक घर में रह रहा है। UAPA के तहत केस दर्ज शिकायत मिलते ही पुलिस ने UAPA के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामला काफी जटिल है, क्योंकि इसमें घरेलू विवाद, बच्चे की कस्टडी और कट्टरपंथ से जुड़े आरोप एक साथ जुड़े हैं। इसलिए पुलिस हर पहलू से जांच करेगी। यह भी देखा जाएगा कि क्या सच में लड़के को ISIS की तरफ धकेला गया था या फिर पारिवारिक झगड़े की वजह से आरोप लगाए गए हैं। पुलिस UK में हुई घटनाओं और वहां मौजूद सबूतों की भी जांच कर रही है, ताकि पूरे मामले की असली वजह सामने आ सके। —– ये खबर भी पढ़ें केरल हाईकोर्ट से लाइबेरियाई जहाज की जब्ती का आदेश:कहा- मुआवजा मिलने पर ही छोड़ें; अन्य शिप डूबा था, केरल का ₹9500 करोड़ का दावा केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को लाइबेरियाई जहाज MSC अकीकेता 2 को जब्त करने का आदेश दिया। यह शिप लाइबेरियाई जहाज MSC एल्सा 3 का सहयोगी था, जो 25 मई को कोच्चि के तट पर डूब गया था। दोनों जहाज MSC मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी के हैं।पूरी खबर पढ़ें