मुंबई के पवई इलाके के रा स्टूडियो में गुरुवार को 17 बच्चों समेत 19 लोगों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या का नाम पहले भी विवादों में रहा है। महाराष्ट्र शिक्षा विभाग से फंड विवाद, निजी फीस वसूली का मामला और शिक्षा मंत्री से चेक विवाद के साथ ही वह इसी साल पुणे के कोथरुड इलाके में एक किराए के विवाद में फंसा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में रोहित की पत्नी अंजलि आर्या के नाम पर शिवतीर्थ नगर के एक फ्लैट के लिए 36 महीने का किरायानामा साइन हुआ था। मकान मालिक देशपांडे ने बाद में बताया कि पड़ोसियों की शिकायतों के चलते उन्होंने आर्या दंपती को एक महीने में घर खाली करने का नोटिस भेजा। रोहित ने न तो घर खाली किया और न ही किराया दिया। 2 मार्च 2025 को मालिक ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजी, लेकिन रोहित ने उल्टा 2 लाख रुपए मुआवजे की मांग कर डाली। आर्या के 4 और विवाद 1. महाराष्ट्र शिक्षा विभाग से फंड विवाद 2. निजी फीस वसूली का मामला 3. धरना और भूख हड़ताल 4. शिक्षा मंत्री से व्यक्तिगत चेक विवाद एनकाउंटर में रोहित मारा गया था रोहित आर्या ने 30 अक्टूबर 2025 को मुंबई के पवई स्थित रा स्टूडियो में 17 बच्चों समेत 19 लोगों को बंधक बना लिया था। वह खुद को एक मीडिया कंपनी का मालिक बताता था और बच्चों को फिल्म ऑडिशन के बहाने बुलाया था। रोहित को क्विक रिस्पॉन्स टीम के 8 कमांडो ने 35 मिनट में बच्चों सहित सभी लोगों का छुड़ा लिया गया था। एनकाउंटर में रोहित मारा गया था। आर्या का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह पुणे में किया गया। अंतिम संस्कार में पत्नी, बेटे और परिजन मौजूद रहे। आरोपी रोहित बोला था- मुझे बस कुछ सवाल पूछने हैं रेस्क्यू ऑपरेशन की 3 तस्वीरें… ——————————- ये खबर भी पढ़ें… मुंबई बंधक केस,बच्चे की दादी बोलीं-आरोपी ने अच्छा बर्ताव किया:4 पेरेंट्स से ₹1-1 करोड़ मांगे मुंबई के पवई में गुरुवार को RA स्टूडियो में 17 बच्चों सहित 19 लोगों को बंधक बनाने वाले आरोपी के बारे में बुजुर्ग महिला मंगला पाटनकर ने कई बातें बताईं। वह अपनी पोती को ऑडिशन के लिए ले गई थीं। जब पुलिस बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए बाहर काम कर रही थी, तब मंगला ने भी बच्चों को बचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके सिर में कांच के टुकड़ों से चोटें भी आईं। अभी वह हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पूरी खबर पढ़ें…