हरियाणा के बहादुरगढ़ में CM विंडो पर एक बेहद रोचक शिकायत ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए और सोचने पर भी मजबूर कर दिया। बहादुरगढ़ में ही एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक ने शिकायत की कि मुझे सिविल अस्पताल में फ्री कंडोम के लिए 15 मिनट इंतजार करवाया गया।
यही नहीं बाद में बताया गया कि कंडोम गायनी ओपीडी में पड़े बॉक्स से मिलेंगे। इसके बाद युवक ने शिकायत में सवाल उठाया कि गर्भवतियों के सामने पैकेट उठाने में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। यह परिवार नियोजन में बाधा बन सकती है। CM विंडो के प्रभारी की तरफ से तुरंत इस शिकायत में झज्जर के सिविल सर्जन कार्यालय को रेफर किया गया। सीएमओ कार्यालय ने इसे फैमिली प्लानिंग इंचार्ज को रेफर किया। इस शिकायत के बाद तुरंत स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया और इमरजेंसी सहित अस्पताल के सभी वार्डों में भी बॉक्स लगाकर फ्री कंडोम उपलब्ध कराने का इंतजाम कर दिया। सबसे पहले पढ़ें युवक ने शिकायत में लिखी 3 अहम बातें… अब जानिये…अस्पताल ने क्या सफाई दी अब छुट्टी, रात और ओपीडी के समय से अलग भी मिलेंगे
सिविल अस्पताल की फैमिली प्लानिंग इंचार्ज डॉ. ममता ने कहा कि पहले निरोध गायनी ओपीडी और काउंटर एरिया के पास रखे जाते थे, जहां से कोई भी आसानी से ले सकता था। मगर, कुछ लोगों की यह शिकायत आई थी कि सुबह या छुट्टी के समय ये उपलब्ध नहीं हो पाते।
इसलिए अब अस्पताल प्रशासन ने इन्हें ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी यूनिट में भी रखवा दिया है, ताकि छुट्टी, रात या ओपीडी से अलग समय में भी आमजन इन्हें ले सकें। डॉ. ममता ने कहा कि परिवार नियोजन से जुड़ी सुविधाएं हर व्यक्ति के लिए बिना पूछताछ और बिना संकोच के उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।
CM विंडो पर दिया जवाब
बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल परिसर में महिला विभाग के रूम नंबर 10 के बाहर, रूम नंबर 15 पूछताछ केंद्र के बाहर, HIV रूम नंबर 21 में ओपीडी समय में कंडोम ले सकते हैं। ट्रामा सेन्टर में एंट्री गेट और लेबर रूम के बाहर वेटिंग एरिया में 24 घंटे कंडोम ले सकते हैं। इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन की ओर से सीएम विंडो पर आई शिकायत के जवाब में दी गई है। परिवार नियोजन को लेकर कुछ दिलचस्प जानकारियां… ———————————
ये खबर भी पढ़ें
50 साल पहले भी भारत से पीछे था अमेरिका:देशभर की सड़कों पर दिखते थे अबॉर्शन, फैमिली-प्लानिंग, कंडोम यूज, बेटी बचाओ के ऐड अमेरिका में अबॉर्शन को गैर कानूनी बनाने को लेकर दुनियाभर में प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वहीं जर्मनी ने इसके उलट हिटलर के जमाने से अबॉर्शन से जुड़े विज्ञापनों पर लगे बैन को हटा लिया है। वहां गर्भपात से जुड़ी जागरूकता नहीं होने की वजह से स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टरों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा था। कई डॉक्टरों पर केस दर्ज किए गए थे। (पूरी खबर पढ़ें)