पंजाब के रोपड़ में चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व DSP ने साथियों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता नितिन नंदा पर फायरिंग कर दी। उन पर 3 गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली उनके सिर के पीछे लगी, जबकि 2 गोलियां उनके शरीर को छूकर निकल गईं। घायल नितिन नंदा को तुरंत सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया।अभी भी गोली सिर के अंदर फंसी हुई है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे आनंदपुर साहिब के अगमपुर चौक-जहाज रोड पर सामने आई। नंदा यहां विवाह समारोह में आए हुए थे। बताया जा रहा है दोनों पक्षों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। 2024 में नंदा ने AAP जॉइन की थी। उन्होंने 2 विधानसभा चुनाव भी लड़े, जिनमें उन्हें हार मिली। अब सिलसिलेवार ढंग से पूरा मामला पढ़िए… दिलशेर का विवादों से नाता पुराना
दिलशेर का विवादों से पुराना नाता रहा है। 11 अगस्त 2010 को सीबीआई ने दिलेशर को सब इंस्पेक्टर हंसराज और दो निजी व्यक्तियों सतवंत सेठी व उसके भाई जुझार सिंह सेठी के साथ पंचकूला के गगन गुप्ता से 40 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोप था कि यह रकम गगन गुप्ता के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के केस में हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट से नियमित जमानत दिलाने के नाम पर मांगी गई थी। हालांकि, 3 मई 2011 को सीबीआई की चार्जशीट में दिलशेर सिंह को क्लीन चिट दे दी गई थी।