महागठबंधन ने मंगलवार को अपना 32 पन्नों का चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया। इसे ‘तेजस्वी का प्रण’ बताया गया। बिहार के 35 लाख बटाइदारों को जमीन का पहचान-पत्र देने का वादा किया गया है। इससे उन्हें फसल बीमा, मुआवजा और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। गठबंधन ने इस तरह बंदोपाध्याय कमेटी की अनुशंसा लागू करने का संकेत दिया है। इसमें वक्फ बोर्ड कानून को रद्द करने का वादा भी है। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को 50 लाख तक का बीमा किया जाएगा। इसके साथ ही 20 महीने में हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया गया है। इसके लिए 20 दिन में अधिनियम बनाया जाएगा। इसके अलावा 5 एक्सप्रेस-वे बनाने और 200 यूनिट बिजली फ्री करने की भी घोषणा की गई है। महागठबंधन के घोषणा पत्र में युवाओं, महिलाओं, संविदा कर्मियों, पुराने पेंशनधारी, किसान और गरीब परिवारों के लिए भी कई वादे किए गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा भी मौजूद थे, लेकिन मंच पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम नदारद दिखे। घोषणा पत्र जारी करते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘हमें केवल सरकार ही नहीं बनानी, बल्कि बिहार को बनाने का काम करना है। आज महागठबंधन के सभी साथियों ने मिलकर बिहार के लोगों के सामने संकल्प पत्र रखा है।’ अब जानिए तेजस्वी के घोषणा पत्र में क्या-क्या है 8वीं से 12वीं तक के गरीब छात्रों को मुफ्त टैबलेट तेजस्वी बोले- नीतीश कुमार को बीजेपी ने पुतला बना दिया तेजस्वी ने कहा, मैं नीतीश कुमार के लिए सहानुभूति रखता हूं। बीजेपी और भ्रष्ट अधिकारियों ने उनको पुतला बना दिया है। उनके चेहरे का इस्तेमाल किया जा रहा है। अमित शाह ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनाने नहीं जा रहे हैं। महागठबंधन में सीएम और डिप्टी सीएम का फेस कौन होगा, यह स्पष्ट है। लेकिन NDA की ओर से कुछ क्लियर नहीं है। महागठबंधन के घोषणा पत्र से जुड़े सारे अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…