पंजाब पुलिस के सस्पेंडेड DIG हरचरण सिंह भुल्लर की रिश्वत केस में गिरफ्तारी के बाद उन्हें लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। लुधियाना के मंड शेरियां गांव में बने अपने फार्म हाउस में भुल्लर ने पंजाब पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर (SI) को बतौर केयरटेकर रखा हुआ था। फार्म हाउस से सटी भुल्लर की 55 एकड़ जमीन की देखभाल का जिम्मा भी इसी सब इंस्पेक्टर का था। चंडीगढ़ में 16 अक्टूबर को, जिस दिन भुल्लर की कोठी पर CBI की पहली बार रेड हुई, उसी दिन उनके फार्म हाउस से यह सब इंस्पेक्टर अपना बोरिया बिस्तर बांधकर गायब हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जाते समय वह छोटे ट्रक में कुछ सामान भी लोड करके ले गया था। यह सब इंस्पेक्टर कहां गया? अभी तक किसी को ये जानकारी नहीं है। सीबीआई की टीम जब 24 अक्टूबर को सर्च के लिए फार्म हाउस पहुंची तो वहां कुछ नहीं मिला। यहां लगे सीसीटीवी और उनकी डीवीआर भी गायब थी। CBI टीम ने आशंका जताई है कि यहां से सबूत नष्ट किए गए हैं। भुल्लर के फार्म हाउस की 2 PHOTOS… अब पढ़िए कौन था वह वर्दी वाला केयरटेकर… CBI को फार्महाउस में नहीं मिला था कुछ
इसके बाद CBI ने 24 अक्टूबर को माछीवाड़ा के मंड शेरियां में भुल्लर के फार्म हाउस पर रेड की तो वहां कोई नहीं मिला था। यहां तक कि फार्म हाउस के अंदर कुछ सामान भी गायब मिला। इससे सीबीआई अधिकारियों को शक हो गया कि यहां से सामान गायब किया गया है। बताया जा रहा है कि उस दिन सीबीआई के कुछ अधिकारी गांव में भी गए और लोगों से फार्म हाउस में रहने वाले के बारे में जानकारी ली थी। उस दिन सीबीआई को भी यह पता चला था कि फार्म हाउस में पहले केयरटेकर रहता था। अब तक भुल्लर फैमिली की अचल संपत्ति कहां-कहां मिली? ——————–
भुल्लर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पंजाब के पूर्व DIG भुल्लर का विदेशी कनेक्शन:दुबई में 2, कनाडा में 3 फ्लैट, CBI को लुधियाना में 20 दुकानों का भी पता चला रिश्वत केस में पकड़े पंजाब के रोपड़ रेंज के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर का विदेशी कनेक्शन सामने आया है। भुल्लर के ड्यूटी के दौरान ही करीबन 10 बार दुबई यात्रा पर जाने की चर्चा है। CBI ने भुल्लर का पासपोर्ट अपने कब्जे में लिया हुआ है। इसके माध्यम से उनके विदेश दौरों की डिटेल जुटाई जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें) पूर्व DIG भुल्लर की बेनामी प्रॉपर्टी पर CBI की नजर:पंजाब-चंडीगढ़ में घर-लॉकरों से मिले डॉक्यूमेंट्स में कई नाम, नेता-अफसरों की हिस्सेदारी का अंदेशा चंडीगढ़ CBI की तरफ से रिश्वत मामले में पकड़े गए पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर की बेनामी जायदाद की भी जांच होगी। टीम अब इसकी जांच में जुट गई है कि भुल्लर के घर और लॉकरों से मिले कागजात का रिकार्ड तहसील कार्यालयों में किसके नाम पर दर्ज है। (पूरी खबर पढ़ें)