पंजाब में जालंधर के चौगिट्टी चौक के पास बसे अंबेडकर नगर में महिलाएं रो रही हैं। बच्चे, बूढ़े, जवान सब चिंतित हैं, सहमे हुए हैं। कारण यहां के लगभग 800 घरों को गिराने के लिए पावरकॉम ने 24 घंटे का समय दिया है। आज कोर्ट में पावरकॉम के अधिकारी जमीन पर कब्जा लेने के लिए जाएंगे। पावरकॉम का दावा है कि यहां उनकी 65 एकड़ जमीन है। इस पर लोगों का कब्जा है। दैनिक भास्कर टीम अंबेडकर नगर पहुंची और यहां ग्राउंड रियलिटी जानी। चौगिट्टी से लद्देवाली फ्लाइओवर के ठीक नीचे ये घर बसे हैं। फ्लाइओवर के साथ संकरी टाइलों की सड़क इस नगर को मेन रोड से जोड़ती है। अंबेडकर नगर में घुसते ही सुरजन सिंह से मुलाकात हुई। सुरजन ने कहा कि 1986 से बिजली बोर्ड के साथ केस चल रहा है। 2 बार हम केस जीत चुके हैं। चौथी पीढ़ी यहां पर रह रही है। करीब 800 घर यहां हैं। मुझे यहां 50 साल हो गए। एक-एक ईंट जोड़कर घर बनाए हैं। अब उजड़ जाएंगे तो कहां जाएंगे। सुरजन ने कहा कि हमारे छोटे-छोटे बच्चे कहां जाएंगे। हम इंडिया में रह रहे हैं, कोई पाकिस्तान से थोड़े आए हैं। भगवंत मान सरकार से अपील करते हैं कि हमें बचाया जाए। मंदिर-गुरुद्वारा और चर्च बनाए गए हैं
सुरजन ने कहा कि अंबेडकर नगर में मंदिर, गुरुद्वारा और चर्च भी बने हैं। गुरुघरों को गिराना कहां तक जायज है। इन सभी गुरुघरों का उद्घाटन जालंधर के नेताओं के हाथों से हुआ है। क्या तब किसी को ये पता नहीं था कि ये जमीन पावरकॉम की है। तब पावरकॉम के अधिकारियों ने किसी के साथ भी ऑब्जेक्शन नहीं किया। सुरजन ने कहा कि हमें तो आज तक बिजली विभाग की तरफ से कोई नोटिस नहीं दिया गया है। अब भी तीन अफसर आए थे और कहकर चले गए कि घर खाली कर दो। हम न तो अपने घर खाली करेंगे और न ही इस मोहल्ले को छोड़ेंगे। चाहे कुछ भी हो जाए। सरकार चाहे तो मार दे, घर नहीं छोड़ सकते
अंबेडकर नगर में पहुंचते ही यहां की लास्ट गली में महिलाएं दैनिक भास्कर एप की टीम को देखते ही एकत्रित हो गईं। माइक पर आते ही परमजीत कौर का का गल रुंध गया। कहने लगी कि मेरी यही विनती है कि हमें हमारे घरों में रहने दिया जाए। उन्होंने कहा कि हम अपने घरों को नहीं छोड़ सकते। चाहे तो हमें मार दो। लेकिन यहां से निकाला न जाए। हमारे बच्चे यहीं पर पैदा हुए और यहीं पढ़े। हमने पूरी जिंदगी की कमाई यहीं पर लगा दी है। हमारे पास इतना पैसा नहीं है कि कहीं और जाकर रह सकें। ज्ञान कौर बोलीं- आज तक जो कमाया यहीं पर लगा दिया
एक अन्य महिला ज्ञान कौर ने कहा कि एक तरफ तो सरकार हमें लेंटर डालने के पैसे दे रही है और दूसरी तरफ हमें उजाड़ा जा रहा है। हमारे बच्चों ने आज तक जो कमाया यहीं पर लगा दिया। अब बच्चे लेकर कहां जाएंगे। महिलाओं ने कहा कि हमारे हक की बात की जाए। महिला ने कहा कि हम डेली वेज वाले हैं। रोज कमाते हैं, तभी खाते हैं। एक अन्य महिला ने कहा कि हमें यहां पानी की सुविधा है, सड़कें हैं। सरकारी ग्रांटें मिली हैं। तब सरकार तो पता नहीं था कि हमारे घर सरकारी जमीन पर हैं। हम यहां से कहीं नहीं जाना चाहते। हम मरते मर जाएंगे। लेकिन यहां से बाहर नहीं जाएंगे। करीब 4 हजार लोग, इतनी जनता कहां जाएगी
परमजीत कौर ने कहा कि यहां करीब 4 हजार लोग हैं। इतनी जनता कहां जाएगी। गाड़ियों के नीचे लेट जाएंगे, जान दे देंगे। लेकिन मकान नहीं गिराने देंगे। हम मर जाएंगे। लेकिन यहां से निकलेंगे नहीं। अगर सरकार हमारे घरों को गिराने के लिए बुलडोजर लेकर आएगी तो हम गाड़ियों के आगे लेट जाएंगे। महिला ने कहा कि हम मकान नहीं गिराने देंगे। हमें तो रात को तीन दिन से नींद नहीं आ रही है। भूख लग रही है, मगर खाना अंदर नहीं जा रहा है। बच्चे सहमे हुए हैं। अंबेडकर नगर के लोगों ने बताईं कई अहम बातें… पार्षद के बेटे ने कहा- मोहल्ले में डर का माहौल है
वार्ड पार्षद के बेटे जतिंदर जोनी ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रशासन के लोग यहां आए थे। उन्होंने बताया कि वे लोग कोर्ट से केस जीत गए हैं। अब आप लोग अपने घर खाली कर दें। इसके बाद से लोग डरे हुए हैं। खाना तक नहीं खा पा रहे हैं। कई राजनीतिक लोग उनको आश्वासन दे रहे हैं। हमारे लोगों ने यहां जीवन भर की पूंजी लगाई है। सरकार यहां के लोगों को रजिस्ट्री करवाकर दे ताकि लोग यहां चैन से रह सकें। ———- ये खबर भी पढ़ें…. पंजाब पूर्व DIG भुल्लर केस में नया खुलासा, लुधियाना के फार्म हाउस का केयर टेकर था SI रिश्वत केस में पकड़े गए पंजाब के रोपड़ रेंज के पूर्व DIG हरचरण भुल्लर को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है कि लुधियाना के माछीवाड़ा स्थित मंड शेरियां में भुल्लर का एक बड़ा फार्म हाउस है। इससे सटी हुई 55 एकड़ जमीन भी है। भुल्लर इसके लिए महकमे के ही एक सब इंस्पेक्टर (SI) को बतौर केयर टेकर रखा हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…