पंजाब CM भगवंत मान के फेक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर सुर्खियों में आया जगमनदीप सिंह उर्फ जगमन समर शातिर है। वह पंजाब CM को लेकर लगातार गलत बयानबाजी कर रहा है। हालांकि, पंजाब पुलिस ने अब उस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उसके अरेस्ट वारंट जारी करवाए जा रहे हैं। उसकी प्रॉपर्टी भी अटैच करवाने समेत अन्य प्रक्रिया चल रही है। मगर, वह पुलिस को चकमा देने का पुराना खिलाड़ी रहा है। करीब 3 साल पहले वह कनाड़ा फरार हो गया था। उसके विदेश भागने की कहानी भी दिलचस्प है। वह उस समय इलाज के बहाने पंजाब पुलिस कस्टडी से भागा था, जब 2022 में राज्य में चुनाव की आचार संहिता लगी थी। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट थी। चार पुलिस मुलाजिम उस पर चौबीस घंटे नजर रख रहे थे। इस दौरान वह जेल से फरार होकर सीधे विदेश गया था। सूत्रों की माने तो उसने इस तरह सेंटिंग कर रखी थी कि जेल से निकलते ही, वह कनाडा पहुंच गया था। जगमन के पुलिस को चकमा देकर विदेश भागने की कहानी… जिस अकाउंट से पोस्टें डालीं, उस पर 36 हजार फॉलोअर
सोशल मीडिया पर बनाए अकाउंट में आरोपी ने लिखा कि वह डबल एफएफ स्टोर में काम करता है और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से पढ़ाई की है। बताया गया है कि वह वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया में रहता है। इस अकाउंट को अब तक 36 हजार लोग फॉलो कर चुके हैं। इसी से ही पोस्टें अपलोड की जा रही थीं। सीएम के खिलाफ पोस्ट डाली तो पुलिस एक्शन में आई
काफी समय से यह मामला ठंडे बस्ते में चल रहा था। 20 अक्टूबर को जैसे ही आरोपी ने सीएम का फेक वीडियो शेयर किया, उसके बाद पुलिस एक्शन में आई। साथ ही उसके खिलाफ पहले तो मोहाली के साइबर सेल थाने में केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसी दिन फेसबुक और इंस्टाग्राम को नोटिस भेजा। इसके बाद मोहाली अदालत ने फेसबुक को 24 घंटे में पोस्ट हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव हुआ। जल्द ही हो सकती है प्रॉपर्टी अटैच
आरोपी जगमन समरा पर अब एक्शन की तैयारी है। अरेस्ट वारंट जारी करने के बाद उसकी प्रॉपर्टी अटैच की जाएगी। दूसरी तरफ, आरोपी ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर दावा किया है कि उसके जानकारों को धमकाया जा रहा है। फिरोजपुर के तलवंडी भाई थाने में धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120-बी (साजिश करने) के तहत एफआईआर दर्ज है। जबकि दूसरा मामला संगरूर थाने में 2021 में दर्ज हुआ। यह धोखाधड़ी और आईटी एक्ट से संबंधित है। जबकि तीसरी एफआईआर फरीदकोट सिटी थाने में दर्ज है।
————— ये खबर भी पढ़ें… पंजाब CM के फेक वीडियो शेयर करने वाला आया सामने, बोला- मैं फरीदकोट से जेल तोड़कर आया पंजाब CM भगवंत मान के फर्जी वीडियो फेसबुक से हटा दिए गए हैं। मोहाली कोर्ट ने फेसबुक को इसे हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। इसके बाद उसने वीडियो जारी कर कहा पुलिस मेरे गांव में जाकर महिलाओं को परेशान कर रही है। उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। मैं फरीदकोट से जेल तोड़कर आया हूं। पूरी खबर पढ़ें