तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। सबसे ज्यादा तमिलनाडु प्रभावित है। यहां सोमवार को 11.2 मिमी बारिश हुई। चेन्नई और थूथुकुडी के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाकों में पानी भर गया। सड़कों पर से निकलने में लोगों को मुश्किल हुई। चेन्नई एअरपोर्ट के रनवे पर भी पानी भरने की खबर है। चेन्नई में रविवार से अब तक 10 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप के ऊपर बने कम दबाव के कारण बारिश हो रही है। IMD ने बताया कि रविवार से ही केरल और लक्षद्वीप में भारी भी बारिश हो रही है। अगले सात दिनों में तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी तेज बारिश की संभावना है। बेंगलुरु में 22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु में भारी बारिश की तस्वीरें केरल में भारी बारिश एक की मौत केरल में सोमवार को इडुक्की, एर्नाकुलम, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में भारी बारिश के बाज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इडुक्की जिले में रविवार को भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मलप्पुरम के वझिक्कडावू में कई सड़कें और 50 घर पानी में डूब गए। गुडालूर-कोझिकोड रोड पर यातायात भी प्रभावित हुआ। जिले की करकोडम, कलक्कड और आतिथोड नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। IMD ने बताया कि रविवार से ही लक्षद्वीप में भारी भी बारिश हो रही है। अगले सात दिनों में तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी तेज बारिश की संभावना है। केरल में बारिश के बाद तबाही अगले सात दिनों तक बारिश IMD ने 19 अक्टूबर की मौसम रिपोर्ट के में अगले सात दिनों तक केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में बारिश का अलर्ट जारी किया था। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में भी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के बाद मौसम विभाग ने तमिलनाडु के इरोड, नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुप्पुर, डिंडीगुल, थेनी, मदुरै, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, शिवगंगा, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, कराईकल, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर और नागपट्टिनम में 64 से 111 मिमी तक बारिश होने की संभावना जताई। रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री स्टालिन ने SDRF टीम से साथ मामले बैठक की और तैयारियों की समीक्षा की। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि केरल और कर्नाटक के तटों पर 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जो 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। समुद्र में लहरें ऊंची हो सकती हैं, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।