बेंगलुरु की सड़कों को लेकर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कारोबारी किरण मजूमदार शॉ के बीच का विवाद अब जुबानी जंग में बदल गया है। उन्होंने सोमवार को बेंगलुरू में एक जनसभा में नाम न लेते हुए किरण मजूमदार पर कटाक्ष किया। कांग्रेस नेता ने कहा- जिन लोगों ने यहां कारोबार शुरू किया है, वे आगे बढ़े हैं। बड़ा होने के बाद, वे भूल गए हैं कि वे किस स्तर से आगे बढ़े हैं। अगर आप जड़ को भूल गए हैं तो आपको फल नहीं मिलेगा। कुछ लोग भूल गए हैं और ट्वीट करके आलोचना कर रहे हैं। बायोकॉन की सीईओ किरण मजूमदार-शॉ ने ट्विटर पर लिखा था… बेंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर लगातार बिगड़ता जा रहा है। अगर सरकार सड़कों की मरम्मत नहीं कर सकती, तो मैं खुद 10 सड़कें बनवा दूंगी। मजूमदार के इस बयान को लोगों का काफी समर्थन मिला था। क्योंकि ट्रैफिक और गड्ढे शहर की बड़ी परेशानी बन चुके हैं। मजूमदार के इस बयान पर डीके शिवकुमार भड़क गए थे और उन्होंने पलटवार करते हुए कहा था- बेंगलुरु में कारोबार करने वाले कई लोग अपनी जड़ें भूल गए हैं। वे ट्वीट करते हैं, लेकिन ये नहीं सोचते कि पहले शहर की हालत कैसी थी। मैं सभी आलोचनाओं का स्वागत करता हूं। इसमें कोई समस्या नहीं है। आलोचना लोकतंत्र के मूल्य को बढ़ाती है। लेकिन कुछ लोग इसे बहुत ज्यादा कर रहे हैं और ये बातें मुझे परेशान नहीं करेंगी। लोगों ने हमें एक मौका दिया है और हम उनकी सेवा करना चाहते हैं। डीके शिवकुमार के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे ने खूब तूल पकड़ा था। सोशल मीडिया पर भी वे लोगों के निशाने पर हैं। हमारा एजेंडा साफ-सुथरी सड़कें बनाना है- किरण मजूमदार
डीके के बयान पर किरण मजूमदार ने सोशल मीडिया पर दोबारा जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि उनकी आलोचना किसी राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा नहीं, बल्कि एक नागरिक की चिंता है। हमारा एजेंडा सिर्फ साफ-सुथरी और सुरक्षित सड़कें बनाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि टीवी मोहनदास पई जैसे उद्योगपति भी इसी बात को लेकर चिंतित हैं कि बेंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। HD कुमारस्वामी ने भी दी प्रतिक्रिया
इस विवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसे माहौल में कौन उद्योग लगाने आएगा? कुमारस्वामी ने कहा कि उनके कार्यकाल में 59 सड़कों का चौड़ीकरण कुछ महीनों में पूरा हुआ था, और अब वही काम अटका पड़ा है। ————————– ये खबर भी पढ़ें… गिरिराज बोले- NDA को ‘नमक हरामों’ का वोट नहीं चाहिए:केंद्रीय मंत्री का मुसलमानों पर निशाना केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस का कहना है कि गिरिराज सिंह को आधिकारिक तौर पर उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ घोषित कर देना चाहिए। वहीं, जदयू ने गिरिराज सिंह के बयान का बचाव किया है। पूरी खबर पढ़ें…