हरियाणा के रोहतक जिले में एएसआई संदीप लाठर के सुसाइड केस में म्यूजिक कंपनी जेम्स ट्यून्स के मालिक राव इंद्रजीत के कनेक्शन का रहस्य गहराता जा रहा है। संदीप लाठर ने अपने सुसाइड नोट और आखिरी वीडियो में राव इंद्रजीत पर पुलिस अफसरों के साथ 50 करोड़ की डील करने का आरोप लगाया था। राव इंद्रजीत फिलहाल विदेश में है। वह इसे साजिश बता रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप की टीम से बातचीत में राव इंद्रजीत ने बताया कि वह जनवरी में ही विदेश चला गया था। उसने कहा कि 20 जनवरी को उसके घर इनकम टैक्स की रेड हुई थी, जिसमें 50 से अधिक पुलिसवाले शामिल थे। इंद्रजीत ने दावा किया कि सभी पुलिसकर्मी लूट के इरादे से घर में आए थे और डीवीआर तक उखाड़कर ले गए। इसी वजह से वह जान बचाकर वहां से भागा। उसका कहना है कि एएसआई संदीप लाठर की सुसाइड से उसका कोई लेना-देना नहीं है और पुलिस जानबूझकर उसे फंसाने की कोशिश कर रही है। इस पूरे मामले में पुलिस अफसर नरेंद्र बिजारणिया, राजेश फोगाट और नरेंद्र चौहान के नाम भी सामने आए हैं। राव इंद्रजीत ने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए एक प्रेस नोट भी जारी किया है, जो उसने वॉट्सऐप पर साझा किया। राव इंद्रजीत का छोटा भाई रिंकू बॉस रेवाड़ी जिले के गांव बेरली कला का मौजूदा सरपंच है। पहले जानिए सुसाइड नोट में किस डील का जिक्र
मरने से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो और सुसाइड नोट में एएसआई संदीप लाठर ने लिखा— वाई. पूरन कुमार एक भ्रष्ट पुलिस अफसर था, जिसने सदर थाने के एक मर्डर केस में पैसे लिए। उसने राव इंद्रजीत को बचाने के लिए 50 करोड़ रुपए की डील की। इस दौरान ईमानदार अफसर नरेंद्र बिजारणिया ने इसका विरोध किया और डील के आगे झुके नहीं। अब जानिए कौन है राव इंद्रजीत
राव इंद्रजीत सिंह मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव बेरली कलां के रहने वाले हैं। फिलहाल वह कई सालों से गुरुग्राम में रह रहे हैं। वह गुरुग्राम से सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक माने जाते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर मंत्री राव इंद्रजीत और नायब सरकार में कैबिनेट मंत्री आरती राव के साथ कई तस्वीरें मौजूद हैं। जानिए राव इंद्रजीत ने जारी किए प्रेसनोट में क्या लिखा.. गैंगवार से भी जुड़ा है राव इंद्रजीत का नाम
केंद्रीय मंत्री के करीबी राव इंद्रजीत सिंह का नाम सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर पिछले महीने गुरुग्राम में हुई फायरिंग के बाद भी सामने आया था। इस मामले में फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले एक गैंग ने सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में राव इंद्रजीत सिंह को भी टैग किया था। इसी साल राव इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने छापेमारी भी की थी। विभाग ने उनके बैंक खाते कई दिनों तक सीज रखे। हालांकि, इस रेड में आयकर विभाग को क्या गड़बड़ी मिली, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। ——————————-
रोहतक ASI सुसाइड केस में नया ट्विस्ट:म्यूजिक कंपनी मालिक राव इंद्रजीत बोले- एएसआई से जानबूझकर नाम उगलवाया; 50 करोड़ की डील का जिक्र रोहतक के साइबर सेल में तैनात ASI संदीप कुमार के सुसाइड नोट व लास्ट वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इनमें 50 करोड़ की एक डील का भी जिक्र है, जिसमें कहा है कि राव इंद्रजीत से 50 करोड़ की डील की। हालांकि, सुसाइड नोट में राव इंद्रजीत, उस केस या डील की पूरी डिटेल नहीं है। (पूरी खबर पढ़ें)