हिमाचल प्रदेश में मौसम सुहावना होने के बाद बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। ज्यादातर टूरिस्ट लाहौल स्पीति के ऊंचे क्षेत्रों की सैर पर बर्फ देखने के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ टूरिस्ट नदी किनारे जाकर सेल्फी ले रहे और नदी में उतर कर जान जोखिम में डाल रहे हैं। इसे देखते हुए लाहौल स्पीति पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। SP लाहौल स्पीति ने टूरिस्ट को ऐसा नहीं करने की सलाह दी है। ऐसा करने से अनहोनी हो सकती है। जिला के ऊंचे क्षेत्रों में ठंड बढ़ने से बर्फ जमने लगी है। इससे बर्फ पर फिसलने से नदी में गिरने का खतरा बना रहता है। जिला के अलग अलग क्षेत्रों में पहले भी ऐसे हादसे होते रहे हैं। इसे देखते हुए टूरिस्ट को ऐसा नहीं करने की सलाह दी गई। जो टूरिस्ट पुलिस के आदेशों की अवहेलना करेंगे उसका 1000 रुपए से लेकर 5000 तक जुर्माना लगाया जा सकता है। अगले एक सप्ताह तक साफ रहेगा मौसम बता दें कि प्रदेश में चार दिन से अच्छी धूप खिल रही है। इसके बाद पहाड़ों पर काफी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक भी मौसम पूरी तरह साफ रहने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में और उछाल आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते आठ दिनों में पहली बार न्यूनतम और अधिकतम तापमान नॉर्मल से ज्यादा हुआ है। इससे ठंड से छुटकारा मिल गया है। प्रदेश के सभी शहरों में 6 अक्टूबर से लेकर तापमान नॉर्मल से काफी नीचे चल रहा था। कई शहरों का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 18 डिग्री सेल्सियस और प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान भी 11.5 डिग्री नीचे गिर गया था। मगर, अब नॉर्मल या नॉर्मल से ज्यादा हो गया है। दिन के साथ साथ रात के तापमान में भी हल्का उछाल आया है। एक सप्ताह नॉर्मल से ज्यादा रहेगा तापमान प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक तापमान नार्मल से अधिक रहेगा। लाहौल स्पीति के केलांग में अभी भी माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस तापमान है। वहीं, ऊना का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 32 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। मंडी, नाहन और सुंदरनगर तीन ऐसे शहर है, जहां अधिकतम तापमान नॉर्मल से कम चल रहा है। शिमला का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री
शिमला का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री, धर्मशाला का न्यूनतम 16.5 डिग्री व अधिकतम 28.0 डिग्री, मनाली का न्यूनतम 6.5 डिग्री व अधिकतम 21.6 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।