एयरलाइन कंपनी इंडिगो की एक फ्लाइट की मंगलवार को विंडशील्ड (सामने का शीशा) टूट गई। हालांकि विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। फ्लाइट में 75 पैसेंजर्स सवार थे। इससे पहले 11 अक्टूबर को मदुरै से चेन्नई आ रही इंडिगो फ्लाइट की विंडशील्ड टूट गई थी। फ्लाइट नंबर 6E1607 तमिलनाडु के तूतीकोरिन से चेन्नई की ओर जा रही थी। तभी पायलटों ने विंडशील्ड पर दरार देखी। क्रू मेंबर्स ने इसकी जानकारी ग्राउंड कंट्रोल को दी। चेन्नई एयरपोर्ट पर लोकल स्टैंडबाय (सेफ लैंडिंग) की व्यवस्था की गई। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि इमरजेंसी घोषित नहीं की गई। समय रहते जरूरी कदम उठा लिए थे। फ्लाइट ने सामान्य और सुरक्षित लैंडिंग की। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। विंडशील्ड टूटने के सवाल पर कहा कि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। विंडशील्ड टूटने की तीन दिन में दूसरी घटना चार दिन में इंडिगो फ्लाइट की विंडशील्ड टूटने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 11 अक्टूबर को मदुरै से चेन्नई जा रही इंडिगो ATR फ्लाइट की उड़ान के दौरान हवा में शीशे में दरार आ गई थी। हालांकि विमान चेन्नई में सुरक्षित उतर गया था। दोनों ही घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ। 12 अक्टूबर: DGCA ने इंडिगो पर 40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंडिगो एयरलाइंस पर 40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। पायलट ट्रेनिंग में अन-क्वालिफाइड फ्लाइट सिमुलेटर के इस्तेमाल करने की वजह से ये एक्शन लिया गया है। जांच में पाया गया कि करीब 1700 पायलटों की ट्रेनिंग कैटेगरी सी एयरपोर्ट्स जैसे कालिकट, लेह और काठमांडू हवाई अड्डों पर नियमों के अनुसार बताए गए सिमुलेटरों पर नहीं हुई। डीजीसीए ने 11 अगस्त 2025 को ट्रेनिंग डायरेक्टर को शो कॉज नोटिस जारी किया था। इंडिगो ने 22 अगस्त को इसका जवाब दिया लेकिन इसे संतोषजनक नहीं पाया गया, इसलिए पेनल्टी लगाई गई। पूरी खबर पढ़ें… ————————– ये खबर भी पढ़ें… एअर-इंडिया को बोइंग-787 के RAT की दोबारा जांच के निर्देश:DGCA का फैसला, बोइंग से भी रिपोर्ट मांगी; RAT विमान में पावर की अंतिम डिवाइस नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने रविवार को एअर इंडिया को निर्देश दिया है कि जिन बोइंग 787 विमानों में हाल ही में पावर कंडीशनिंग मॉड्यूल (PCM) बदला गया है, उन सभी विमानों के रैम एयर टर्बाइन (RAT) की स्टोवेज (फिटिंग और कंडीशन) की दोबारा जांच की जाए। पूरी खबर पढ़ें…