पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल स्टूडेंट से गैंगरेप केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। सभी पास के गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास पीड़ित का मोबाइल था। इससे कॉल किया गया था। टावर लोकेशन से आरोपियों की जानकारी मिली। दुर्गापुर की सब डिवीजनल जूनियर मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना कोलकाता से 170 किमी दूर दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने 10 अक्टूबर की रात 8 से 10 बजे के बीच हुई। पीड़ित अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए निकली थी। कैंपस गेट पर 3 युवक खडे़ थे। पीड़ित के मुताबिक, युवकों ने उसका मोबाइल छीना, फिर बाल पकड़कर कैंपस गेट के सामने जंगल में घसीटकर ले गए। तीनों ने उसका रेप किया। इस दौरान उसका दोस्त वहां से भाग गया था। पुलिस ने बताया, पीड़ित ओडिशा की रहने वाली है और एमबीबीएस 2nd ईयर की स्टूडेंट है। डिप्टी मजिस्ट्रेट और दुर्गापुर SDO रंजना रॉय ने पीड़ित से मुलाकात की। उन्होंने कहा- छात्रा का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। उसकी हालत स्थिर है। उसका परिवार साथ है। लड़की के दोस्त और उसके साथियों इसके शामिल होने के आरोप परिवार ने लगाए हैं। पीड़ित के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस 3 तस्वीरें… छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती… जब तीन लोगों ने मेरा रास्ता रोका, तो मेरा दोस्त मुझे अकेला छोड़कर भाग गया। फिर आरोपियों ने मेरा फोन छीन लिया और जंगल में ले गए। यहां तीनों ने रेप किया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी, फिर मेरा मोबाइल वापस करने के लिए पैसे भी मांगे। मोबाइल टावर की लोकेशन से आरोपी पकड़े गए पुलिस के मुताबिक, पीड़ित का मोबाइल आरोपी अपने साथ ले गए थे। मोबाइल से आरोपियों ने अपने दोस्त को कॉल किया था। जिसे कॉल किया गया था उसके मोबाइल टावर की लोकेशन ट्रैक की गई। इसके बाद गिरफ्तारियां की गईं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर लगे CCTV की फुटेज निकाली जा रही है। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों से भी पूछताछ हो रही है। 11 अक्टूबर को पीड़ित के माता-पिता ने दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाने में केस दर्ज कराया है। छात्रा के पिता ने कहा कि मैंने सुना था कि कॉलेज अच्छा है, इसलिए अपनी बेटी को यहां मेडिकल की पढ़ाई के लिए भेजा था। कभी नहीं सोचा था कि उसके साथ ऐसा कुछ होगा। यहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को बलात्कारियों और अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना दिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिलाया
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की सदस्य अर्चना मजूमदार रविवार को दुर्गापुर पहुंचीं। उन्होंने गैंगरेप पीड़ित के परिवार, छात्रों और स्थानीय अधिकारियों से मुलाकात की। मजूमदार ने पीड़िता से अस्पताल में बात की और घटनास्थल का दौरा भी किया। उन्होंने परिवार को इंसाफ का भरोसा दिलाया। 11 अक्टूबर: भाजपा ने पश्चिम बर्धमान में प्रदर्शन किया गैंगरेप की घटना पर बीजेपी ने पश्चिम बर्धमान में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा- पश्चिम बंगाल में अब कोई भी सुरक्षित नहीं है, न 6 महीने की बच्ची, न 80 साल की बुजुर्ग और न ही 23 साल की मेडिकल छात्रा। उन्होंने कहा कि हम यह प्रदर्शन इसलिए कर रहे हैं ताकि बंगाल के लोगों को जागरूक कर सकें, अगर आज आवाज नहीं उठाई तो कल आपके घर की महिलाएं अगला शिकार हो सकती हैं। 2024: कोलकाता के रजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था पश्चिम बंगाल में मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप की इस घटना ने 2024 के आरजी कर मामले की यादें ताजा कीं। कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 8-9 अगस्त की रात एक ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को अरेस्ट किया था। 20 जनवरी, 2025 को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस घटना को लेकर कोलकाता समेत देशभर में आक्रोश फैला था। बंगाल में 2 महीने से भी ज्यादा समय तक मेडिकल सेवाएं ठप रही थीं। बंगाल महिलाओं पर अपराध के मामले में टॉप-5 राज्यों में शामिल नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) ने 30 सितंबर को देश में 2023 के दौरान हुए अपराधों की रिपोर्ट सार्वजनिक की। इस रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं पर अपराध के मामले में पश्चिम बंगाल देश के टॉप 5 राज्यों में चौथे नंबर पर है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान सबसे आगे हैं। वहीं, पांचवे नंबर पर मध्य प्रदेश है, जहां महिलाएं सबसे ज्यादा अपराध का शिकार हैं। NCRB ने बताया कि 2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े 4 लाख 48 हजार 211 केस दर्ज हुए, जिसमें सबसे ज्यादा ‘पति या रिश्तेदार द्वारा क्रूरता’, ‘अपहरण’, ‘बलात्कार’ और ‘छेड़छाड़’ के मामले थे। ………………………. रेप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में मेडिकल स्टूडेंट से एक महीने तक रेप, आरोपी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था दिल्ली में एक 18 साल की MBBS स्टूडेंट से एक महीने तक रेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 20 साल के एक युवक ने उसे दिल्ली के आदर्श नगर स्थित एक होटल के कमरे में पार्टी के बहाने बुलाया था। वहां उसके दो दोस्त भी थे। तीनों ने उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। युवती के बेहोश होने पर मुख्य आरोपी ने उसका रेप किया, जबकि अन्य दो युवकों ने इसे रिकॉर्ड किया। पूरी खबर पढ़ें…