मध्य प्रदेश के दमोह में मीम पोस्ट को लेकर हुए विवाद में एक युवक से दूसरे युवक के पैर धुलवाए गए और उसे वही पानी पिलाया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। मामला दमोह के सतरिया गांव का है। यहां पंचायत ने शराबबंदी लागू की है। कुछ दिन पहले गांव का अनुज उर्फ अन्नू पांडे शराब बेचते और पीते पकड़ा गया था। गांव के ही दूसरे युवक ने अन्नू का एआई जेनरेटेड वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो जूते की माला पहना नजर आ रहा था। इस पर गांव के कुछ लोग आक्रोशित हो गए। विवाद बढ़ता देख युवक ने पोस्ट डिलीट कर दी। सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली, लेकिन बात नहीं बनी। 10 अक्टूबर को पंचायत बुलाई गई। वीडियो शेयर करने वाले युवक से सवाल-जवाब हुए। उसे शराब बेचने वाले युवक अन्नू के पैर धोकर, वही पानी पीने की सजा सुनाई गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने भरी सभा में अन्नू के पैर धोए, फिर वही पानी पिया था। पैर धुलवाने वाला बोला- हमारा गुरु-शिष्य का रिश्ता पैर धोने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले के तूल पकड़ते ही अन्नू पांडे ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया। इसमें कहा- जो वीडियो सामने आया है, उसे ओबीसी समाज के लोग राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं है। हमारा गुरु शिष्य का रिश्ता है, इसी के कारण उसने खुद अपनी इच्छा से हमारे पैर धोए थे। अन्नू ने वीडियो में आगे कहा है कि अगर कुशवाहा समाज को हमारे पैर धुलवाने से दिक्कत हो रही है तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं। पीड़ित युवक का वीडियो- वे हमारे पारिवारिक गुरु शनिवार को ही पीड़ित युवक ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। इसमें कहा- कुछ लोग इसे सामाजिक मुद्दा बना रहे हैं। मैंने गलती की थी और उसके लिए माफी भी मांगी है, जिनके पैर मैंने धोए, वे हमारे पारिवारिक गुरु हैं इसलिए मैंने ऐसा किया। युवक ने इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाने की अपील की है। साथ ही कलेक्टर, एसपी, थाना प्रभारी से वीडियो हटाने और किसी पर भी कार्रवाई न करने को कहा है। एएसपी बोले- सभी आरोपियों पर एक्शन होगा दमोह के एडिशनल एसपी सुजीत सिंह रविवार को जांच के लिए सतरिया गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि विवाद की शुरुआत एआई जेनरेटेड वीडियो से हुई, जिसमें युवक को जूते की माला पहने दिखाया था। उन्होंने कहा कि पैर धुलवाने वाले अनुज पांडे सहित चार नामजद, अन्य व्यक्ति और वीडियो वायरल करने वाले पर भी FIR की गई है। फिलहाल, सभी आरोपी फरार हैं। जो भी लोग इसमें शामिल हैं, सभी के खिलाफ एक्शन होगा। वहीं, हटा एसडीएम राकेश मरकाम ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर हैं। लोगों के बीच जाकर कुरीतियां दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस ने की सख्त कार्रवाई की मांग कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा- घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। देश के संविधान के खिलाफ है। दलितों-पिछड़ों के साथ हो रही ऐसी घटनाएं पूरे देश और समाज पर कलंक हैं। BJP सरकार इस घटना से जुड़े अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करे, ताकि साफ संदेश जाए कि समाज में ऐसी घटनाओं की कोई जगह नहीं है। बीजेपी का जवाब- कांग्रेस को हर अपराध में राजनीति दिखती है मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- कांग्रेस को हर अपराध में राजनीति दिखती है जबकि भाजपा की मोहन सरकार में तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाती है। आरोपी अनुज पांडे सहित अन्य व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी और भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी बिल्कुल स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि भाजपा की सरकार संविधान के सिद्धांतों पर चलती है, न कि राजनीतिक लाभ के हिसाब से। बीजेपी कार्यकर्ता ने युवक के ऊपर की थी पेशाब
जून 2023: सीधी जिले में बीजेपी कार्यकर्ता ने शराब के नशे में मानसिक विक्षिप्त आदिवासी पर पेशाब कर दी थी। इसका वीडियो वायरल हुआ था। मामला कुबरी बाजार का था। आरोपी प्रवेश शुक्ला कुबरी का ही रहने वाला है। वह सीधी जिले से बीजेपी विधायक पं. केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि रह चुका था। 24 जून को सीधी के कुछ सोशल मीडिया ग्रुप्स में पेशाब वाला वीडियो वायरल किया गया। 29 जून की रात को आरोपी प्रवेश शुक्ला के परिवार ने थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में लिखा था कि सुबह से ही प्रवेश घर से गायब है। चाचा ने कहा कि वह घर से कह कर निकला था कि सुसाइड कर लेगा। शिकायत में प्रवेश शुक्ला को ब्लैकमेल करने वाले आदर्श शुक्ला, दीनदयाल साहू, मृत्युंजय गौतम, प्रवीण कुमार शुक्ला उर्फ पिंटू के नाम भी लिखवाए गए। 3 जुलाई की शाम को कलेक्टर, प्रिंस और विद्या नाम के व्यक्तियों ने पीड़ित से उसकी मर्जी के बिना फर्जी एफिडेविट बनवा कर दस्तखत कराए। प्रदेश की राजनीति गरमा गई। एमपी कांग्रेस के तत्कालीन प्रमुख कमलनाथ समेत देश तमाम नेता भाजपा पर निशाना साधने लगे। मुख्यमंत्री ने धोए थे पीड़ित के पैर, माफी मांगी थी
इसके बाद तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आरोपी की गिरफ्तारी और एनएसए की कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, वीडियो बनाने और वायरल करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 4-5 जुलाई की रात करीब 2 बजे प्रवेश शुक्ला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 5 जुलाई को प्रवेश शुक्ला के घर बुलडोजर की कार्रवाई हुई। घर का एक तिहाई हिस्सा अवैध बताकर तोड़ दिया गया। 6 जुलाई को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बंगले पर बुलाकर पीड़ित के पैर धोए और माफी मांगी थी। खबर पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं… ये खबर भी पढ़ें… छिंदवाड़ा में भाजपा सांसद ने कार्यकर्ताओं से पैर धुलवाए छिंदवाड़ा में भाजपा सांसद बंटी साहू ने कार्यकर्ताओं से अपने पैर धुलवाए। इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें सांसद कुर्सी पर बैठे हैं और कुछ कार्यकर्ता उनके पैर धोते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने अपने X अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने लिखा- भाजपा वाले अब खुद को डायरेक्ट भगवान समझ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…