हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन 3,000 रुपए से बढ़ाकर 3,500 रुपए कर दी गई है। रविवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में पेंशन बढ़ाने का फैसला लिया गया। मंत्री कृष्ण बेदी ने इसकी पुष्टि की है। यह बढ़ी हुई पेंशन 1 नवंबर से लागू होगी। इससे पहले, 1 जनवरी 2024 को पेंशन 2,750 रुपए से बढ़ाकर 3,000 रुपए की गई थी। लगभग ढाई घंटे चली इस मीटिंग में 17 अक्टूबर को सोनीपत में नायब सरकार का एक साल पूरा होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। मीटिंग में हरियाणा पुलिस भर्ती नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब सब-इंस्पेक्टर (पुरुष) के 50% पद सीधी भर्ती के बजाय पदोन्नति से भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त, ग्रुप-C और ग्रुप-D पदों की भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) स्कोर की वैधता को 3 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। मंत्री बेदी बोले- 9 से 10 एजेंडे रखे गए
मीटिंग के बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि मीटिंग में 9 से 10 एजेंडे रखे गए। कुछ आगामी कामों पर चर्चा की गई। कुछ विषय ऐसे थे जिनमें संशोधन करना था, उन्हें अगली मीटिंग में रखा जाएगा। मीटिंग में 17 अक्टूबर को सोनीपत में PM मोदी की होने वाली रैली को लेकर कैबिनेट ने पूरी तैयारी कर ली है। 10 साल में ₹2500 बढ़ी पेंशन
2014 में भाजपा सरकार आने के बाद से हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन कई बार बढ़ी है। 2014 में पेंशन सिर्फ ₹1,000 महीना थी, लेकिन अब 2025 में यह बढ़कर ₹3,500 महीना हो गई है। यानी इन सालों में कुल 10 बार पेंशन में बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान पेंशन में कुल ₹2,500 का इजाफा हुआ है। PM 2 बड़ी योजनाओं का कर सकते हैं ऐलान
सरकार के सूत्रों के मुताबिक, 17 अक्टूबर को PM मोदी की रैली के दौरान 2 बड़ी योजनाएं शुरू की जा सकती हैं। सरकार की गरीबों को 25 हजार प्लॉट और 7 हजार से अधिक फ्लैट देने की तैयारी में है। ये प्रदेश के विभिन्न शहरों में डेवलपर्स ने बनाए हैं। हरियाणा में बने दिल्ली-कटरा हाईवे का भी उद्घाटन हो सकता है। हालांकि इन सभी योजनाओं को फाइनल किया जा रहा है। रूट प्लान व सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश
CM ने निर्देश दिए कि PM के कार्यक्रमों के लेकर समय-सारिणी, रूट प्लान, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को अंतिम रूप दिया जाए। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसलिए आमजन के लिए भी अलग से रूट प्लान किए जाएगा। पार्किंग की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल के आसपास की जाएगी।