2024 की तरह इस साल भी कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि दो दिन रहेगी, जिससे दीपावली की सही तिथि को लेकर संशय बना हुआ था। लेकिन बनारस, उज्जैन और भोपाल के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्यों ने साफ कर दिया है कि दीपावली 20 अक्टूबर सोमवार को ही मनाई जानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि 21 अक्टूबर को अमावस्या तिथि सूर्यास्त से पहले खत्म हो जाएगी, इसलिए इस दिन दीपावली मनाने या लक्ष्मी पूजन का कोई औचित्य नहीं है। उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में भी दिवाली इसी दिन मनाई जाएगी। 20 अक्टूबर को अमावस्या प्रदोष और निशीथ काल में होने के कारण इसी दिन लक्ष्मी पूजन करना शुभ माना गया है। वो सबकुछ, जो आपके लिए जानना जरूरी है? 25 साल में 11 बार अक्टूबर में दिवाली… ज्योतिषियों के अनुसार पिछले 25 सालों में यह तीसरी बार होगा, जब सोमवार को दीपावली मनाई जाएगी। इसके अलावा, पिछले 25 साल में अक्टूबर में 11 बार दीपावली मनी, जबकि इतने सालों में नवंबर में 13 बार दीपावली मनाई जा चुकी है। भास्कर एक्सपर्ट- पं. भंवरलाल शर्मा, पूनम श्रीवास्तव (भोपाल), प्रो. विनय कुमार, बनारस हिंदू विवि, आचार्य कमलेश शास्त्री (बनारस), पं. विजय दीक्षित, अर्चना सरमंडल (उज्जैन)