बिहार में सीट बंटवारे से पहले NDA में बवाल मचा हुआ है। लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कल यानी गुरुवार को अपनी पार्टी की इमरजेंसी बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी के सभी सांसद, प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, बैठक में चुनाव को लेकर तैयारी और सीट शेयरिंग पर चर्चा की जाएगी। दरअसल, चिराग पासवान BJP से 35+ सीटों की डिमांड कर रहे हैं, लेकिन BJP उन्हें 20 सीट ही देना चाहती है। ऐसे में कल होने वाली चिराग पासवान की बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। इधर, पटना में बीजेपी ऑफिस में सीट शेयरिंग और कैंडिडेट्स सिलेक्शन को लेकर बैठक हुई। बैठक के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि NDA मजबूत है। बीजेपी के नेता NDA के सभी दलों के नेताओं से बात कर रहे हैं। जल्दी ही सबकुछ क्लियर हो जाएगा। वहीं, खबर है कि पूर्व सांसद अजय निषाद एक बार फिर बीजेपी में वापसी कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, उनकी बीजेपी नेताओं से बातचीत चल रही है। अजय निषाद पहले भी दो बार बीजेपी से सांसद रह चुके हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अब उनके दोबारा बीजेपी में लौटने की चर्चा सियासी गलियारों में तेज हो गई है। मांझी बोले- हम मान्यता प्राप्त सीटें चाहिए इससे पहले ‘जीतन राम मांझी ने कहा है कि, ‘सीटों को लेकर हमारे यहां कोई झगड़ा नहीं है। हम मान्यता प्राप्त सीटें मांग रहे हैं, यानी बिहार विधानसभा में हमारी पार्टी को मान्यता प्राप्त हो जाए। इसके लिए पर्याप्त सीटें चाहिए। यह अपेक्षा इसलिए है क्योंकि हम कोई मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते। हम बस चाहते हैं कि हमारी पार्टी को मान्यता मिले, इसलिए यही हमारी मुख्य मांग है।’ चिराग बोले- सही समय पर सही फैसला लेंगे 3 दिन से चल रही नाराजगी की खबरों के बाद चिराग ने कहा कि सही समय पर सही फैसला होगा। उन्होंने ये भी कहा कि वो नाराज नहीं हैं। ना ही उनकी कोई डिमांड है। इधर, जीतनराम मांझी 15 से ज्यादा सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं। मांझी ने अपने X अकाउंट से रामधारी सिंह दिनकर की कविता के जरिए 15 सीटों की डिमांड की है। उन्होंने X पर लिखा है- ‘हो न्याय अगर तो आधा दो, यदि उसमें भी कोई बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम, HAM वही खुशी से खाएंगे, परिजन पे असी ना उठाएंगे’ इस कविता की असली पंक्ति है तो दे दो केवल 5 ग्राम। मांझी ने इसकी जगह 15 का जिक्र किया है। सीट शेयरिंग पर चिराग पासवान खामोश चिराग पासवान भी सीट शेयरिंग को लेकर खुल कर नहीं बोल रहे हैं। बुधवार को पटना में सीट शेयरिंग के सवाल पर खामोश हो गए। इससे पहले उन्होंने रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर X पर पोस्ट कर लिखा है- ‘पापा हमेशा कहा करते थे- जुर्म करो मत, जुर्म सहो मत। जीना है तो मरना सीखो, कदम-कदम पर लड़ना सीखो।’ सूत्र बताते हैं कि बीजेपी 20+ सीटों पर तैयार है, लेकिन चिराग 35 की डिमांड कर रहे हैं। इधर देर रात लेफ्ट के नेताओं ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। इन सबके बीच आज दिल्ली में CWC की बैठक बुलाई गई है। पटना में बीजेपी ऑफिस ंमें कैंडिडेट्स के नाम पर मंथन भी जारी है। भाजपा 20 + सीटें देने को तैयार, चिराग को 35 से कम मंजूर नहीं भाजपा, चिराग पासवान को मनाने में जुटी है। चिराग 35 सीटें चाहते हैं। भाजपा 20 + सीटें देने को तैयार है। इसके साथ उनकी पार्टी को केंद्र या राज्य के उच्च सदन में भी एक सीट मिलेगी। चिराग बड़ा मंत्रालय भी चाहते हैं। चिराग ने वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई में 2-2 सीटों की डिमांड की है। इन 5 लोकसभा सीटों में उनकी पार्टी के सांसद हैं। दावेदारी गोविंदगंज सीट पर भी है। यह सीट लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के लिए चाहिए। इस सीट से भाजपा विधायक हैं। चिराग को मनाने के लिए उनसे भाजपा के वरीय नेता धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावड़े और मंगल पांडेय मिले। भाजपा की तरफ से अंतिम निर्णय केंद्र के निर्देश पर होगा। RJD विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया भभुआ सीट से आरजेडी विधायक भरत बिंद ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, भरत बिंद BJP के टिकट से चुनाव लड़ सकते हैं। भरत बिंद ने मार्च 2024 में हुए RJD से अलग होकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। इससे पहले कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम का इस्तीफा 8 अक्टूबर को विधानसभा स्पीकर ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने 6 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। मुरारी गौतम बिहार के रोहतास जिले की चेनारी सीट से बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस के टिकट पर चुनकर आए थे। 2022 में जब महागठबंधन सरकार बनने के बाद वह कांग्रेस कोटे से मंत्री भी थे। फरवरी 2024 में जब महागठबंधन सरकार गिरी और NDA ने दोबारा सरकार बनाई तो फ्लोर टेस्ट के दौरान वह सत्तापक्ष, यानी के नीतीश साथ चले आए थे। पटना में बीजेपी नेताओं की बैठक महागठबंधन और NDA की सीट शेयरिंग के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…