आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी गोवा में कांग्रेस के साथ किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर जनता को धोखा देने और अपने विधायकों को बीजेपी को होलसेल में बेचने का आरोप लगाया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा- 2017 से 2019 के बीच 13 कांग्रेस विधायक बीजेपी में चले गए। 2022 में 10 और विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। क्या कांग्रेस गारंटी दे सकती है कि उसके विधायक जीतने के बाद बीजेपी में नहीं जाएंगे? केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां सड़ी हुई राजनीति का हिस्सा हैं और अब गोवा में नई राजनीति की जरूरत है। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता रमा कनकोणकर पर हमले का जिक्र करते हुए कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है। केजरीवाल की स्पीच की 4 बड़ी बातें…. अरविंद केजरीवाल 3 अक्टूबर से तीन दिन के गोवा दौरे पर हैं। इस दौरान उनके साथ AAP की गोवा प्रभारी और दिल्ली की पूर्व मंत्री आतिशी भी मौजूद हैं। गोवा में अगला विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 में होना है। केजरीवाल ने शुक्रवार को X पर लिखा था- गोवा में पिछले 13 सालों से बीजेपी-कांग्रेस की मिलीभगत वाली सरकार चल रही है, जिसके कारण राज्य में भ्रष्टाचार, गुंडाराज, अवैध खनन, अपराध, बेरोजगारी और पर्यटन में गिरावट जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। —————————————— ये खबरें भी पढ़ें… केजरीवाल के CM आवास को गेस्ट हाउस बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री के तौर पर 9 साल रहे दिल्ली सरकार राज्य के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के बंगले (सीएम हाउस) को स्टेट गेस्ट हाउस में बदलने की तैयारी में है। इसके रेनोवेशन के लिए केजरीवाल पर ₹45 करोड़ खर्च करने का आरोप लगाया गया था। ये बंगला 6, फ्लैग रोड पर मौजूद है। पूरी खबर पढ़ें… गोवा में पूर्व CM दिगंबर कामत और विधानसभा स्पीकर रमेश तावड़कर ने मंत्री पद की शपथ ली गोवा की सावंत कैबिनेट में 21 अगस्त को दो नए मंत्री शामिल हुए। इनमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमेश तावड़कर और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल अशोक गजपति राजू ने राजभवन में कामत और तावड़कर को गोपनीयता की शपथ दिलाई। तावड़कर ने कैबिनेट में शामिल होने से कुछ घंटे पहले अपने पद से इस्तीफा दिया। पूरी खबर पढ़ें…