राम मंदिर के भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने कहा- राम मंदिर में लगने वाले राम दरबार की मूर्ति 31 जनवरी या 15 फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएगी। सोमवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- राम दरबार की मूर्ति ही नहीं बल्कि बाकी 7 मंदिरों की मूर्तियों, परकोटे में 6 मंदिरों की मूर्तियां, PFC में तुलसी दास जी की मूर्ति का का निरीक्षण जयपुर में किया गया है। उन्होंने कहा- महाकुंभ स्नान के कारण राम मंदिर निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। महाकुंभ स्नान के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं और 2 लाख से अधिक श्रद्धालु प्रतिदिन राम लला के दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा- श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता है और कुछ कार्य रोक भी किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा- 8 फरवरी के बाद राम मंदिर निर्माण कार्य में दोबारा गति आने की उम्मीद है। वहीं श्रीराम मंदिर में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। राम मंदिर के भवन निर्माण समिति की आज से दो दिवसीय समीक्षा बैठक में इस पर विशेष चर्चा होगी। बता दें रविवार को नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे थे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। फिर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक की रामायण के एपिसोड को लेकर एक्सपर्ट से चर्चा की
चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने परकोटे व लोअर प्लिंथ में अलग-अलग लगाए जाने वाले रामायण के एपिसोड को लेकर विशेषज्ञों से चर्चा की। इस बारे में तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया- राम मंदिर के लोअर प्लिंथ में वाल्मीकि रामायण के संस्कृत श्लोकों के साथ उनका हिंदी व अंग्रेजी में अनुवाद लिखा भी अंकित किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां वाल्मीकि रामायण के सम्बन्धित प्रसंगों के थ्रीडी चित्र भी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोअर प्लिंथ में रामायण के 80 प्रसंगों को चिह्नित किया गया है। रविवार की बैठक में संबंधित निर्माण के विशेषज्ञों ने अपना-अपना प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत किया। परकोटा में अलग-अलग ब्रांज मेटल के चित्रों के लिए भी दिया गया प्रजंटेशन
चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि इसी तरह परकोटा में रामायण के 85 प्रसंगों के चित्र ब्रांज मेटल पर लगाए जा रहे हैं। इसकी पैमाइश के दौरान प्रसंगों के अनुसार अलग-अलग साइजों के चित्रों को लगाने की सहमति बनी। अवशेषों विषयों पर सोमवार को चर्चा के साथ समीक्षा भी की जाएगी। तीर्थपुरम् में दस हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की होगी व्यवस्था
मकर संक्रांति पर आई भारी भीड़ को देखते हुए मौनी अमावस्या पर और अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके लिए मणि पर्वत के पास तीर्थ क्षेत्र पुरम में एक विशाल टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 10,000 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। प्रयागराज कुंभ से लौटने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए फास्ट ट्रैक लेन को भी बढ़ाया जा रहा है, जिसकी पैमाइश का काम रविवार को पूरा किया गया। इसी तरह कारसेवक पुरम में भी आवासीय व्यवस्था के अलावा अंगद टीला में भी तीर्थ यात्रियों के विश्राम की व्यवस्था की गयी है। उम्मीद की जा रही है कि दो दिन की बैठक में और ऐलान होंगे। मौनी अमावस्या पर अयोध्या में भीड़ की संभावना
तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय ने बताया मकर संक्रांति पर जिस प्रकार की भीड़ यहां आई, उसको देखकर मौनी अमावस्या पर भीड़ की संभावना का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। जिसे देखते हुए तैयारियां की जा रही है। ये खबर भी पढ़िए… ‘महाकुंभ REEL के लिए नहीं, रियल के लिए जाएं’; धीरेंद्र शास्त्री बोले- महिमामंडन बस एक दिन काफी है; हिंदुत्व कैसे जगेगा, इस पर विचार हो महाकुंभ में ‘रीलबाजों’ की बढ़ती संख्या पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- महाकुंभ रील नहीं रियल के लिए जाएं। उन्होंने कहा- महाकुंभ आस्था का विषय है। कल्चर को बढ़ाने और समझने वाला है। किसी को वायरल करने का नहीं है। पढ़िए पूरी खबर