मुंगेर में शनिवार को कब्रिस्तान के पास स्थित एक जमीन पर कंस्ट्रक्शन को लेकर 2 पक्षों में गोलीबारी हुई। घटना में एक युवक घायल हो गया। फायरिंग के बाद पथराव किया गया है। इस मामले में अब तक 20 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। घायल शख्स का नाम अंकुश कुमार है। वो फरदा गांव का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सफियाबाद थाना क्षेत्र स्थित फरदा गांव की है। ग्रामीण राकेश रंजन ने बताया कि ‘बबलू मल्लिक और उसके परिजनों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। लगभग 50 राउंड गोली चली है। गोलीबारी के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सफियाबाद-लखीसराय नेशनल हाईवे को बांक टोला फरदा गांव के पास जाम कर दिया था। मौके से आई कुछ तस्वीरें देखिए… सुबह ही दिल्ली से मुंगेर आया था अंकुश फायरिंग में घायल अंकुश के परिजन ने बताया कि, बेटा दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। आज ही वह सुबह दिल्ली से आया था। दिल्ली से आने के बाद वह अपने गांव के पास गंगा स्नान करने गया था। वापस घर लौट रहा था तभी उसे गोली लग गई। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आशीष कुमार ने बताया कि, ‘युवक के बाएं पैर में घुटने के पास गोली लगी है, जो हड्डी को चीरते हुए निकल गई है। उसकी स्थिति गंभीर है।’ 25 साल से चल रहा था जमीन विवाद गांव वालों ने बताया कि, फरदा पेट्रोल पंप के पास दशरथ यादव की जमीन पर बबलू मलिक कब्जा कर रहा था। मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। बीते 25 सालों से इस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 2 दिन पहले भी स्थानीय सत्यवती थाने की पुलिस ने बबलू मलिक को बुलाकर कहा था कि मामला कोर्ट में चल रहा है तो विवादित जमीन पर दीवार ना बनाए। इसके बाद पुलिस ने बबलू मलिक को छोड़ दिया था। आज फिर वो दीवार बनाने लगा। लोगों ने जब इसका विरोध किया तो फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान उसने अपना वर्चस्व कायम करने को लेकर 24 राउंड गोली चलाई। वहां मौजूद सभी लोग बचने की कोशिश करते रहे। इसी बीच अंकुश गंगा नहाकर अपना घर आ रहा था। इस दौरान उसे गोली लग गई। SP बोले- 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है SP सैयद इमरान ने बताया सुबह सूचना मिली कि ‘कब्रिस्तान की बाउंड्री को लेकर दो समुदाय में झगड़ा हुआ है। गोलियां भी चली है। दोनों ओर से 20 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वीडियो के जरिए लोगों की पहचान की जा रही है। अभी हालात सामान्य है।’ हालांकि करीब 4 घंटे बाद अपना बयान बदलते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद ने स्पष्ट किया कि विवाद कब्रिस्तान की जमीन को लेकर नहीं था। असल विवाद जमाल मलिक उर्फ बब्लू मलिक और दशरथ यादव के बीच ढाई कट्ठा जमीन को लेकर था, जो कब्रिस्तान से सटी हुई है। इसी वजह से सुबह में भ्रम की स्थिति बनी। एसपी ने बताया कि उक्त जमीन पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था, इस दौरान झड़प हुई। पुलिस ने पहले भी दोनों पक्षों को विवाद न करने की हिदायत दी थी, लेकिन पुलिस के लौटने के बाद एक पक्ष ने काम शुरू कर दिया। जिससे तनाव बढ़ गया और घटना हो गई। इस दौरान फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर छापेमारी कर लाइसेंसी हथियार और गोली बरामद की है। हालात नियंत्रण में हैं और पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती दो शिफ्टों में की गई है। ——————— ये भी पढ़ें पटना में सब इंस्पेक्टर सहित 3 को मारी गोली:जमीन विवाद सुलझाने में फायरिंग, दारोगा के बेटे को लगी 3 बुलेट; 2 दिन पहले हुई थी शादी पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र के सेवती गांव में रविवार को जमीन विवाद के दौरान गोलीबारी हुई है। इसमें सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार (50), उनके बेटे सावन कुमार (30) और भतीजे रोहित कुमार(30) को गोली लगी है। सभी घायल हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक बैठक के दौरान अज्ञात लोग आए और करीब 20 राउंड फायरिंग की। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी इधर उधर भागने लगे। पढ़ें पूरी खबरें