हरियाणा के पलवल में कल (15 सितंबर) नूंह DSP के रीडर हेड कॉन्स्टेबल ने स्कूल से लौटते 3 बच्चों को कुचल दिया था। जिसमें 2 बच्चों की मौत हो गई और तीसरा गंभीर हालत में रोहतक PGI में भर्ती है। इस हादसे का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें 2 बाइक सवार गंभीर रूप से घायल 2 बच्चों को बाइक पर बिठाकर अस्पताल ले जा रहे हैं। बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति ने एक बच्चे को गोद में लिटाया और दूसरे को उसके ऊपर रख लिया। इसके बाद वह तेज स्पीड से अस्पताल की तरफ जा रहे हैं। इस डेढ़ मिनट के वीडियो में बच्चे पूरी तरह अचेत हालत में हैं। पीछे बैठा व्यक्ति बच्चों को गिरने से रोकने के लिए बार-बार कोशिश करता हुआ दिख रहा है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति भी कह रहा है कि तेज रफ्तार गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है, इसलिए इस तरह अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस मामले में खास बात यह है कि 2 बच्चों को कुचलकर मारने वाले हेड कॉन्स्टेबल को 24 घंटे के भीतर ही कोर्ट से जमानत भी मिल गई। पुलिसकर्मी की गाड़ी से हुए हादसे के बारे में पढ़िए… 2 बच्चों ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
घायल अयान और अहसान ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, वहीं अरजान का अभी रोहतक PGI में इलाज चल रहा है। जो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायत मिलने पर उटावड़ थाना पुलिस ने इस मामले में कार ड्राइवर हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामला बढ़ा तो आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया। 2 बच्चों के शव कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक
सोमवार देर शाम को पुलिस ने दोनों मृत बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद वारिसों को सौंप दिए। जिसके बाद गांव के कब्रिस्तान में दोनों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है। एक साथ 2 बच्चों की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।