ओडिशा के कंधमाल जिले के एक स्कूल के हॉस्टल में कुछ बच्चों ने शरारत करने के इरादे से 8 बच्चों की आंखों में सोते समय इंस्टेंट ग्लू (तुरंत चिपकाने वाला ग्लू) डाल दिया। इससे बच्चों की पलकें चिपक गईं।सुबह जब बच्चे उठे, तो अपनी आंखें नहीं खोल पा रहे थे। उनकी आंखों में दर्द और जलन भी थी। वे रोने-चिल्लाने लगे। उनकी चीखें सुनकर हॉस्टल के प्रशासन को घटना की जानकारी मिली। अधिकारियों ने बच्चों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। बाद में उन्हें फूलबनी के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मामला जिले के सेवाश्रम स्कूल के हॉस्टल का है। पीड़ित छात्र कक्षा 3, 4 और 5 के हैं। एक बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बाकी 7 बच्चे अभी भी भर्ती हैं। पीड़ित बच्चों की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें उनकी आँखें बंद हैं। उनमें से कुछ रोते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। डॉक्टर ने बताया- कॉर्निया और पलकों को नुकसान पहुंचा है
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि वे बच्चों की चिपकी हुई पलकों को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। इंस्टेंट ग्लू से बच्चों की कॉर्निया और पलकों को काफी नुकसान पहुंचा है। डॉक्टरों ने कहा कि सही इलाज मिलने से आंखों की रोशनी जाने से रोका जा सकता है। हेडमास्टर निलंबित, जांच के आदेश
इधर, जिला प्रशासन ने घटना का पता चलने के बाद स्कूल के हेडमास्टर मनोरंजन साहू को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही हाई लेवल जांच के आदेश भी दिए हैं। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों की स्थिति का जायजा लिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। ……………………….. ये खबर भी पढ़ें… 40-साल के व्यक्ति की 13 साल की बच्ची से शादी: टीचर को जानकारी मिलने पर मामला सामने आया तेलंगाना में 40 साल के शादीशुदा व्यक्ति के 13 साल की बच्ची से शादी करने का मामला सामने आया है। केस रंगारेड्डी जिले का है। 8वीं की स्टूडेंट की शादी 28 मई को कर दी गई थी। हालांकि, बच्ची ने बाद में अपने टीचर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद टीचर ने इलाके के तहसीलदार और पुलिस से संपर्क किया। पूरी खबर पढ़ें…