नेपाल में दो दिन से जारी हिंसा और उपद्रव का असर यूपी से लगे नेपाली जिलों को चपेट में ले लिया है। मंगलवार देर शाम तक यूपी से लगे बॉर्डर के एंट्री पॉइंट्स के दूसरी ओर आगजनी और तोड़फोड़ होती रही। सबसे ज्यादा हिंसा लखीमपुर खीरी से लगे धनगढ़ी शहर में हुई। यूपी से लगे नेपाल की 600 km बॉर्डर की सुरक्षा में एसएसबी और पुलिस के जवान सतर्क रहे। रातभर पेट्रोलिंग चलती रही। बहराइच-नेपाल बॉर्डर पर बांके जिले के नेपालगंज शहर में टायर जलाकर प्रदर्शन हुआ। जमुनहा चौकी पर तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी भारतीय सीमा में घुसने लगे तो SSB और पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया। लखीमपुर खीरी में बॉर्डर सील कर दिया गया है। यहां सीमा से महज एक किमी दूर कैलाली जिले के धनगढ़ी शहर में भी हिंसा हुई। यहां भीड़ ने छह बार के पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा के घर को आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने शेर बहादुर और उनकी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। यहां हिंसक प्रदर्शनकारियों ने विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा के आवास, मुख्यमंत्री कार्यालय और कई राजनीतिक दलों के दफ्तरों में आगजनी की। धनगढ़ी में प्रदर्शनकारियों ने जेल पर धावा बोल दिया। यहां बंद सभी कैदियों को छुड़ा लिया है। हिंसा को नियंत्रित करने के लिए धनगढ़ी में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, जबकि भारत-नेपाल सीमा पर लखीमपुर खीरी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। महराजगंज से सटे नेपाली जिले में भी हिंसा हुई। हजारों की संख्या में बाइक सवार प्रदर्शन कर रहे हैं। बैरिकेडिंग तोड़ दी है। नेपाल की हिंसा का यूपी में क्या असर है? मंगलवार शाम हिंसा और बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े फोटो देखिए… यूपी से सटे नेपाल बॉर्डर की पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…