जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सोमवार को आतंकियों से हुई मुठभेड़ में कैथल के लांसनायक नरेंद्र सिंधु (28) शहीद हो गए। मुठभेड़ में लश्कर ए तैयबा के 2 आतंकी भी ढेर हो गए। शाम को सैनिक बोर्ड की तरफ से नरेंद्र के शहीद होने की सूचना पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन को दी गई है। परिजनों के मुताबिक, नरेंद्र 9 साल पहले फौज में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। 4 साल पहले ही उनकी पोस्टिंग श्रीनगर में हुई थी। वे अभी अविवाहित थे, परिवार वालों ने उनकी शादी की बात चला रखी थी। जल्द ही उनका जम्मू कश्मीर से ट्रांसफर होने वाला था, ऐसे में परिवार की तैयारी थी कि इसके बाद उनकी शादी कर दी जाएगी। नरेंद्र अंतिम बार करीब साढ़े 3 महीने पहले अपने घर पर छुट्टी पर आए थे। करीब एक महीना घर रहने के बाद ढाई महीने पहले वे अपनी ड्यूटी पर लौट गए थे। सोमवार को उनके शहीद होने की सूचना कैथल पहुंची। इसके बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार को उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव रोहेड़ा लाई जाएगी, जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। पहले जानिए जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में क्या हुआ…. अब शहीद नरेंद्र सिंधु के बारे में विस्तार से जानिए… चिनार कोर ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
सेना की कश्मीर आधारित चिनार कोर ने ट्वीट कर कहा, हम राष्ट्र के लिए सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर जवानों, सब प्रभात गौड़ और लांसनायक नरेंद्र सिंधु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. उनका साहस और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करेगा। उधर, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने मुठभेड़ स्थल का दौरा किया।