हरियाणा में आगामी कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता कम होने की संभावना है। इसके चलते 9 सितंबर यानी मंगलवार को प्रदेश के 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की बारिश की संभावना है तो बाकी 16 जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 12 सितंबर तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है। हालांकि हिसार के कई इलाकों में बारिश हो रही है। उधर, आज हुए घटनाक्रम में नूंह में बिट्टू गांव के रहने वाले मदन लाल की 7 अगस्त को केएमपी एक्सप्रेस-वे पर एक अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से मौत हो गई। अगले दिन, 8 अगस्त को, जब परिवार उनका अंतिम संस्कार करने के लिए मोहम्मदपुर गांव में श्मशान घाट की ओर निकला, तो रास्ते में पानी भरा हुआ मिला। लोगों को मजबूरन अपनी पेंट ऊपर उठाकर उस जलभराव से गुजरना पड़ा। सिरसा के अहमदपुर गांव में 2 दिन पहला टूटा घग्गर नदी का बांध अभी तक ठीक नहीं हुआ है। इस कारण गांव में कई एकड़ धान की फसल डूब गई है। उधर, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि मानसून ट्रफ उत्तर से थोड़ा नीचे मध्य भारत की तरफ कच्छ, कोटा, औरैया, सिद्धि, रांची, दीघा होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है, इसलिए 12 सितंबर तक मानसून की सक्रियता थोड़ी कम होने की संभावना है। CM सैनी बोले- मृतकों के परिवार को 4 लाख देगी सरकार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि भारी बारिश और बाढ़ से परेशान लोगों को सरकार मदद करेगी। इसके लिए जिलों को 3 करोड़ 26 लाख रुपए दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मकान गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है, जिनके परिवारों को सरकार 4-4 लाख रुपए की मदद देगी। घायलों को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। जिन खेतों में पानी भरने से फसल खराब हो गई है, वहां किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपए तक का मुआवजा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को यह भी कहा है कि वे पानी से गिरे या खराब हुए घरों का सर्वे करवाएं। मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…