हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के आनी में लैंडस्लाइड से टूटे घर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इस हादसे में घर के मालिक शिवराम की पत्नी, बेटा-बहू और 5 व 7 साल के पोता-पोती की मौत हो गई, जबकि शिवराम, उनके भाई और भाभी तो सुरक्षित निकाला गया। यह हादसा सोमवार रात ढाई बजे हुआ। दो भाईयों का परिवार रात में घर पर सो रहा था। अचानक पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। इससे दोनों भाईयों का मकान मलबे में दब गया। इसके बाद, रात तीन बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। हादसे में घायल तीनों का नजदीक के अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस लैंडस्लाइड में गांव के 3 अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (IMD) के मुताबिक, 12 सितंबर तक राज्य में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। इस दौरान ज्यादातर भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इससे सड़क, बिजली व पानी की बहाली के काम में तेजी आ सकेगी। प्रदेश में अभी भी 3 नेशनल हाईवे समेत 820 सड़कें बंद पड़ी हैं। इससे लोगों की आवाजाही और सेब व दूसरी फसलों की ढुलाई पर बुरा असर पड़ा है। देशभर में मशहूर लाहौल स्पीति का आलू मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला के कई भागों से सेब की फसल भी मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही। बारिश-लैंडस्लाइड से नुकसान के PHOTOS… बारिश-लैंडस्लाइड से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…