यूपी के बहुचर्चित SDM ज्योति मौर्य और उनके सफाई कर्मी पति आलोक मौर्य के केस की तरह ही हरियाणा के पलवल में एक मामला सामने आया है। यहां युवक-युवती के बीच आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज हुई। 26 वर्षीय पीतम का आरोप है कि उन्होंने पत्नी को दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए टेस्ट की तैयारी कराई। जैसे ही पत्नी की पुलिस में नौकरी लगी वो उसे छोड़कर मायके चली गई। अब उसके साथ रहने से इनकार कर दिया है। पति ने इसको लेकर सीएम हरियाणा और राष्ट्रीय मानवाधिकार नई दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की इस 29 वर्षीय कॉन्स्टेबल का कहना है कि धोखे से बहकाकर शादी की गई। किसी और बहाने से मंदिर ले गया था। कॉन्स्टेबल का कहना है कि उसका कथित पति कह रहा है कि वह बेरोजगार है, तलाक मांगोगी तो गुजारा भत्ता देना होगा। सिलसिलेवार पढ़िए रिश्ते की शुरुआत से अलगाव तक की कहानी… आरोपों के जवाब में कॉन्स्टेबल ने कही ये 5 अहम बातें एसडीएम ज्योति मौर्य केस: प्यार, संघर्ष और विवाद की दास्तां उत्तर प्रदेश की PCS अधिकारी SDM ज्योति मौर्य उस समय सुर्खियों में आईं जब उनके पति आलोक मौर्य, जो एक सफाई कर्मचारी हैं, ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन पर बेवफाई, रिश्वतखोरी और हत्या की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए। आलोक का दावा था कि उन्होंने ज्योति को पढ़ाया‑लिखाया और जब वह अधिकारी बनीं तो उन्हें छोड़ दिया। उन्होंने ज्योति के एक होमगार्ड अधिकारी से अफेयर का आरोप भी लगाया। ज्योति मौर्य ने सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए इसे चरित्र हनन बताया और आईटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करवाई। विभागीय जांच में मनीष दुबे दोषी पाए गए और निलंबन की सिफारिश हुई। बाद में आलोक ने अपनी शिकायत वापस ले ली। मामला परिवार अदालत और हाईकोर्ट में लंबित है, जहां आलोक ने भरण-पोषण की मांग की है।