हरदोई में बहन के लव-मैरिज करने से नाराज भाई ने उसकी हत्या कर दी। भाई ने कनपटी पर गोली मारी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां ने जब देखा कि बेटी की हत्या में दिव्यांग बेटा फंस जाएगा तो वह भी वारदात में शामिल हो गई। मां-बेटे ने हत्या को सुसाइड दिखाने की कोशिश की। पुलिस को बताया- बेटी ने सुसाइड किया है। हालांकि, एक गलती कर दी। इससे पूरा मामला खुल गया। भाई ने गोली कनपटी के बाएं हिस्से में मारी थी, जबकि तमंचे को बहन के दाएं हाथ में पकड़ा दिया। शक होने पर पुलिस ने सख्ती की तो आरोपी भाई ने जुर्म कबूल लिया। मृतका का नाम मानवी मिश्रा (24) है। इसी साल 7 जनवरी को मानवी ने परिवार के खिलाफ जाकर अभिनव कटियार के साथ आर्य समाज में शादी कर ली थी। अभिनव बरेली के नवाबगंज में बरौर जीआईसी में प्रभारी प्रधानाचार्य के पद पर तैनात है। जबकि मानवी IAS की तैयारी कर रही थी। वारदात रविवार सुबह 7 बजे पाली थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव की है। पुलिस ने घटना का खुलासा गुरुवार को किया। लड़की के पति अभिनव ने ही पुलिस को मानवी के साथ अनहोनी की शंका की सूचना दी। पुलिस घर पहुंची तो मानवी का खून से लथपथ शव मिला। परिवार ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहा- वह पुलिस को सूचना देने ही वाले थे। वारदात से खुलासे तक की पूरी डिटेल सिलसिलेवार, जैसा एसपी ने बताया रविवार सुबह 9 बजे हरदोई में पाली थाने में अभिनव कटियार ने कॉल की। पुलिस ने कॉल उठाई तो कहा कि उसकी पत्नी मानवी मिश्रा का फोन पिक नहीं हो रहा। न ही मैसेज सीन कर रही है। उसने शंका जताई कि उसकी पत्नी के साथ कुछ अनहोनी हो सकती है। अभिनव की इस सूचना पर पाली थाने की टीम मानवी के घर पहुंची। वहां कमरे के अंदर मानवी की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। घर पर सिर्फ मां छोटी और एक पैर से दिव्यांग भाई वीरू मिश्रा था। मां ने रोते बिलखते पुलिस से कहा- सुबह 7 बजे वह घर के बाहर कपड़े धो रही थी, तभी गोली चलने की आवाज आई। वह अंदर गई तो देखा कि मानवी ने खून से लथपथ पड़ी थी। उसके सिर पर गोली लगी हुई थी। पुलिस को सूचना न देने पर मां ने कहा- वह डर गई थी, इसलिए, सूचना नहीं दी। थोड़ी देर में कॉल करने ही वाली थी। पुलिस ने कमरे की फोरेंसिक जांच कराई। मानवी के एक हाथ में तमंचा था, जबकि गोली बाई कनपटी को चीरते हुए पार कर गई थी। शव फर्श पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आगे बढ़ने से पहले पोल में हिस्सा लेकर राय दें- पूछताछ में फंसता चले गए मां और बहन एसपी नीरज जादौन ने बताया- जांच में पता चला कि मानवी दाएं हाथ से काम करती थी। अगर खुद सुसाइड करती तो गोली दाईं कनपटी पर लगनी चाहिए थी, जबकि गोली उसकी बाई कनपटी पर लगी। शक के आधार पर पुलिस ने भाई और मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। इंटरकास्ट मैरिज करने पर बहन से लड़ाई करता था भाई अभिनव कटियार, मानवी के पड़ोसी के गांव का रहने वाले हैं। दोनों साथ-साथ पढ़ाई करते थे। इसी बीच दोनों में अफेयर हो गया। अभिनव कटियार ने 7 जनवरी, 2025 को मानवी से इंटरकास्ट मैरिज आर्य समाज में की थी। तब परिवार को इसकी जानकारी नहीं हुई थी। हालांकि, बाद में परिवार को इसकी जानकारी हो गई थी, लेकिन परिवार मानवी से नाराज था। मानवी ब्राह्मण थी, जबकि अभिनव कुर्मी था। इसी बात को लेकर भाई की बहन से अक्सर बहस हुआ करती थी। पुलिस सूत्र बताते हैं- शनिवार-रविवार रात 2 बजे तक मानवी ने अभिनव से फोन पर बात की। इसे लेकर ही भाई बीरू नाराज था। सुबह विवाद हुआ और उसने गोली मार दी। पति को गुड मॉर्निंग कॉल-मैसेज नहीं आया तो आशंका
मावनी के पति अभिनव कटियार ने बताया- हम दोनों में तय था कि जो भी सुबह पहले जागेगा, वो दूसरे को कॉल करके गुड मॉर्निंग विश करेगा। शनिवार को कॉलेज के एक कर्मचारी की रिटायरमेंट एंड फेयरवेल पार्टी के दौरान मैं रात में देर से घर आया। रात ढाई बजे सोया था। रविवार सुबह 8:30 बजे आंख खुली तो मानवी की न तो कोई कॉल थी, न ही मैसेज। उसके नंबर पर कई बार कॉल किया, पर फोन नहीं उठा। इसके बाद 9 बजे पाली थाना पुलिस को फोन करके सूचना दी। अभिनव ने बताया- परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने के बाद मानवी का भाई वीरू और मां उसे काफी प्रताड़ित करते थे। इसके बावजूद मानवी अपनी मां और दिव्यांग भाई की देखरेख के लिए अपनी मायके में ही रहती थी। मानवी के पिता लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड एसपी ने बताया- मानवी के पिता संतोष मिश्रा लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। इसके अलावा उसके दो अन्य भाई भी प्राइवेट जॉब करते हैं। एक भाई गाजियाबाद और एक चेन्नई में रहता है। घटना के समय घर में मानवी के अलावा सिर्फ उसकी मां और दिव्यांग भाई वीरू ही था। एसपी ने बताया- आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। तमंचे को फिंगरप्रिंट मैच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। घटना को छिपाने के लिए मां को भी हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में मंत्री ओपी राजभर के आवास पर बवाल-पथराव:गुंडा कहने पर भड़के ABVP कार्यकर्ता; पुलिसकर्मियों की नेम प्लेट नोची मंत्री ओपी राजभर के खिलाफ बुधवार रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। कार्यकर्ता एकजुट होकर रात करीब 9 बजे लखनऊ में मंत्री के आवास पहुंचे।नारेबाजी करते हुए मंत्री का आवास घेर लिया। वहीं पर ओपी राजभर का पुतला फूंका। पूरी खबर पढ़ें…