हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के अखाड़ा बाजार में आज सुबह तड़के लैंडस्लाइड से दो घर क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग मलबे में दबे बताए जा रहे है। 7 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद भी इनका सुराग नहीं लग पाया। हालांकि, 3 लोगों को हादसे के एक घंटे के भीतर ही सुरक्षित रेस्क्यू कर दिया गया था। वहीं सुप्रीम कोर्ट (SC) ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ में बहकर आई लकड़ियों पर संज्ञान लिया है। SC ने इस पर चिंता जाहिर करते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया और तीन सप्ताह में जवाब देने को कहा है। कुल्लू के ही देवधार में लैंडस्लाइड से 5 घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। इन्हें आज खाली करवा दिया गया है। उधर, भरमौर में अभी भी 700 लोग फंसे हुए हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से लोग घरों को नहीं जा पा रहे। सेना का एक हेलिकॉप्टर और 2 छोटे चॉपर सुबह से ही इन श्रद्धालुओं को एयर-लिफ्ट करने में जुटे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने भरमौर में फंसे मणिमहेश यात्रियों के रेस्क्यू के लिए केंद्र से 5 हेलिकॉप्टर मांगे हैं। मौसम विभाग ने किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, शुक्रवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर में यलो अलर्ट है। भारी बारिश से प्रदेश 5 नेशनल हाईवे समेत 1359 सड़कें बंद पड़ी हैं। प्रदेश में इस मानसून सीजन में सामान्य से 46 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। एक जून से 2 सितंबर के बीच 630.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 921.4 मिलीमीटर बादल बरस चुके हैं। भारी बारिश से नुकसान के PHOTOS…