हरियाणा में आज भारी बारिश का अलर्ट है। बुधवार सुबह से पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, पानीपत, करनाल और सोनीपत में रुक-रुककर बारिश हो रही है। झज्जर में भी बूंदाबांदी हुई। लगातार बारिश से प्रदेश में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। यमुनानगर स्थित यमुना के हथिनीकुंड बैराज पर सुबह 10 बजे 1 लाख 58 हजार 552 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। बैराज के फ्लड गेट 3 दिन (1 सितंबर सुबह 4 बजे से) खुले रखे गए हैं। मारकंडा के ओवरफ्लो होने से कुरुक्षेत्र के 8 गांवों में सड़कों और खेतों में पानी आ गया है। कुरुक्षेत्र में पिहोवा के 2 गांवों में घग्गर का पानी घुस गया है। सिरसा के भी एक गांव में घग्गर में दरार आ गई है। अंबाला में टांगरी नदी का जलस्तर डेंजर लेवल से 2 फुट नीचे तक पहुंच गया है। प्रशासन ने यहां पर बाढ़ का अलर्ट जारी करते हुए किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है। कुछ दिन पहले भी टांगरी ओवरफ्लो हो चुकी है। पंचकूला के सेक्टर 4 में बारिश के दौरान बुधवार सुबह करीब 11 बजे के करीब प्राइवेट स्कूल के बाहर स्कूली बच्चों से भरी कार पर पेड़ गिर गया। कार में 6 स्कूली बच्चे सवार थे। भारी भरकम पेड़ गिरने से बच्चे घायल हुए हैं। यमुनानगर में यमुना में लाश बहकर आई है। लकड़ियां उठाते वक्त यह युवक बहा था। हालांकि परिवार ने पुलिस को इसके बारे में सूचना नहीं दी थी। अंबाला में अमृतसर की तरफ जाते जालंधर-पानीपत नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर से मिट्टी धंसकर सर्विस लेन पर आ गई है। इससे फ्लाईओवर को खतरा पैदा हो गया है। कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, भिवानी और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश में छत गिरने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। आज झज्जर, पंचकूला, अंबाला, भिवानी के अलावा हिसार के हांसी ब्लॉक के 30 स्कूल, यमुनानगर के छछरौली ब्लॉक, कुरुक्षेत्र के पिहोवा व शाहाबाद ब्लॉक और फतेहाबाद के टोहाना, जाखल व भूना ब्लॉक के सभी स्कूल बंद हैं। बारिश से जुड़े PHOTOS… बारिश से 4 हादसे… प्रदेश में नदियों की क्या स्थिति… बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…