हरियाणा में आज (2 सितंबर) सुबह से हिसार, पानीपत, यमुनानगर, करनाल, जींद, झज्जर और चरखी दादरी में रुक-रुककर बारिश हो रही है। भिवानी, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला के कुछ स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई है। गुरुग्राम में सारे अंडरपास आवाजाही के लिए बंद कर दिए गए हैं। कल यहां दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी किए गए हैं। स्कूलों में भी ऑनलाइन क्लास लगाने को कहा गया है। हिसार के कोथ कलां गांव में देर रात बारिश के कारण एक मकान की छत अचानक गिर गई। मलबे के नीचे दबने से महिला रायशा (33) की मौत हो गई, जबकि उसका पति और तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा हिसार में अंग्रेजों के जमाने की 150 साल पुरानी बिल्डिंग गिर गई। गांधी चौक के पास हुए हादसे में स्कूली बच्चा बाल-बाल बच गया। इससे पहले 31 जुलाई को आई बारिश से इसी बिल्डिंग का हिस्सा गिर चुका है। हिसार में 2 नेशनल हाईवे, कोटपुतली-बठिंडा नेशनल हाईवे-148B और हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे नंबर- 52 पानी में डूब गए हैं। यमुना नदी से यमुनानगर, सोनीपत और करनाल में जमीन का कटाव शुरू हो गया है। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मारकंडा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। डेंजर लेवल 256 मीटर के मुकाबले अभी मारकंडा 256.05 मीटर ऊपर हो चुकी है। मारकंडा में साढे 28 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। कठवा और मुगल माजरा गांव में चारों तरफ पानी भर चुका है। सिरसा के जोड़किया व पोहड़का गांव में भी देर रात 3 अलग-अलग मकानों की छत गिर गई, जिसमें 2 युवकों को चोटें आई हैं। फतेहाबाद में एक युवक घग्गर नदी में कूद गया। हाथ-पांव मारते हुए थोड़ी देर में वह बह गया। बारिश से जुड़े PHOTOS…. प्रदेश में नदियों की क्या स्थिति… बारिश से प्रभावित टॉप जिलों का हाल पंचकूला: बारिश और जलभराव के कारण मोरनी ब्लॉक के सभी स्कूल बंद हैं। इसी तरह, बरवाला ब्लॉक के 13, पिंजौर के 12 और रायपुररानी के 2 स्कूल बंद हैं। पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए खतौली जाने वाले यात्रियों को मौली-रायपुर रानी मार्ग या मट्टावाला मार्ग से जाने की सलाह दी गई है। बरवाला की ओर जाने वालों को प्रशासन ने डेराबस्सी मार्ग इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। फरीदाबाद: यमुना नदी का पानी बसंतपुर गांव में घुस गया है, जहां करीब 200 मकानों को खाली करा लिया गया है। यमुना की तलहटी में बने लगभग 6 हजार मकानों के निवासी परिवार सहित सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। राजपुरा गांव के खेतों में भी पानी भर गया है। हिसार: हिसार में 7 ड्रेन टूटने से 180 गांव जलमग्न हैं। 33 केवी के सब 2 स्टेशन पानी में डूबे हुए हैं। 25 गांवों में बिजली गुल है। आर्यनगर-बरवाला सीएचसी दूसरी जगह शिफ्ट कर दी गई। मंत्री रणबीर गंगवा के ससुराल आर्यनगर का सबसे बुरा हाल है। यहां अस्पतालों से लेकर स्कूल तक सब पानी में डूब गए हैं। शिक्षा विभाग ने आर्य नगर के प्राइमरी स्कूल को पानी भरने के कारण बंद कर दिया है। इसी प्रकार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल में भी पानी भर गया। गुरुग्राम: जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम और स्कूलों को ऑनलाइन क्लास चलाने की सलाह दी है। लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और गैर-जरूरी काम टालने के लिए कहा गया है। शहरी क्षेत्र में सड़कों से पानी उतर गया है, हालांकि कुछ जगहों पर अभी भी पानी भरा हुआ है। कादरपुर में अरावली का बांध टूटने से कई गांवों में डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा हो गया है। अंबाला: शहर में अधिकतर जगहों पर जलभराव है। गांव धीन के सरकारी स्कूल में पानी भर गया है, जिससे सभी कमरों और बरामदे में पानी पहुंचने के कारण टीचर और बच्चे एक ही कमरे में एकत्र होने को मजबूर हो गए हैं। फिलहाल, अंबाला में स्कूलों की छुट्टी घोषित नहीं की गई है। यमुनानगर: छछरौली ब्लॉक के सभी स्कूल बंद किए गए हैं। यमुना नदी के तेज बहाव के कारण कलेसर, बेलगढ़, नवाजपुर, मांडेलावा व टापू कमालमाजरा में बड़े पैमाने पर भूमि का कटाव हुआ है। वहीं, लापरा, कैत मंडी छोटा, घोड़ो पिपली, टापू माजरी, कमालपुर टापू, पाबनी, उन्हेड़ी, कनालसी, भोगपुर, बीबीपुर, बाकरपुर लाकड़, तेलीपुरा व कलेसर सहित कई गांवों में यमुना का पानी खेतों में घुसा हुआ है।
बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…