मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश समेत 19 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट है। राजस्थान में धूलभरी आंधी चल सकती है। वहीं, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली में शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश के बाद मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बदले हुए मौसम के बावजूद शुक्रवार को महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के 12 शहरों में तापमान 43° से 44° के बीच रिकॉर्ड किया गया। महाराष्ट्र का अकोला 44.9° के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। इससे पहले दिल्ली-NCR, UP और छत्तीसगढ़ में हुई आंधी-बारिश और बिजली-पेड़ गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 लोगों ने जान गंवाई है। आगे भी लगभग एक हफ्ते ऐसा मौसम रह सकता है। तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश होती रहेगी। इसके बाद मई में उत्तर भारत के कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा गर्मी की संभावना है। एक्सपर्ट बोले- नमी बढ़ने और उसमें हवा मिलने से उत्तर भारत में भारी बारिश हुई मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश का कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से मिलने वाली नमी और हवा का मिलना है। मौसम के अलग-अलग सिस्टम के मिश्रण के कारण आंधी-तूफान जैसे हालात बने। बारिश के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी हवाएं भी चलीं, जिनकी रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। शुक्रवार की सुबह राजधानी में तूफ़ान आया, जिसकी रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई। 1901 के बाद से मई में देश की राजधानी में 24 घंटे में हुई यह दूसरी सबसे अधिक बारिश है। खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने वाली दो उड़ानों को जयपुर और एक को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। 500 से ज्यादा उड़ानें देर से रवाना हुईं। देशभर में मौसम की तस्वीरें… अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट… राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थानः आंधी-बारिश के बाद 9 डिग्री तक गिरा तापमान, अगले तीन दिन का अलर्ट राजस्थान में आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जयपुर, कोटा, अजमेर, चूरू, जैसलमेर समेत अधिकांश शहरों में शुक्रवार दिन का अधिकतम तापमान 2 से लेकर 9 डिग्री तक गिर गया। पिलानी, हनुमानगढ़ समेत कुछ शहरों में कल अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। हालांकि बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, फलोदी, जोधपुर में कल (शुक्रवार) भी गर्मी थोड़ी तेज रही। मध्यप्रदेशः तेज आंधी-बारिश और ओले, ग्वालियर संभाग में अलर्ट; 6 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा मध्यप्रदेश में शनिवार को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत करीब 40 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट है। छिंदवाड़ा और सिवनी में दोपहर 12 बजे के बाद तेज बारिश हुई। नर्मदापुरम में सुबह बूंदाबांदी हुई। श्योपुर में 15 मिनट तक ओले गिरे। अशोकनगर और शिवपुरी में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेशः 61 जिलों में गरज-चमक संग व्रजपात का अलर्ट; 42°C के साथ बांदा सबसे गर्म यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को 61 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा ही मौसम अगले 5 दिन तक बना रह सकता है। प्रदेश में 42°C के साथ बांदा सबसे गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहारः 23 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट; अप्रैल में बारिश ने तोड़ा 79 सालों का रिकॉर्ड बिहार में अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में 7 मई तक मौसम के सामान्य बने रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ः 6 मई तक आंधी-तूफान का अलर्ट; 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी वेस्टर्न डिस्टरबेंस से छत्तीसगढ़ में मई में अंधड़ और ओले-बारिश का दौर चल रहा है। अगले 3 दिन यानी 6 मई तक कुछ इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गरज-चमक के साथ ओले गिर सकते हैं, कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। बादल, बारिश और तेज हवाओं से प्रदेश के तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा : बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान से तापमान 9.4 डिग्री गिरा हरियाणा के नूंह में आज सुबह-सुबह बारिश के साथ ओले गिरे। पुन्हाना में करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। हालांकि, अभी यहां बारिश जारी है। फरीदाबाद और पलवल में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। गुरुग्राम, चरखी दादरी, नारनौल और झज्जर में बादल छाए हुए हैं। भिवानी में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि अब मौसम साफ है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब: 5.5 डिग्री गिरा पारा, आज यलो अलर्ट जारी, 7 मई तक तेज हवाएं चलेंगी पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ली है। 2 मई 2025 को राज्य में अधिकतम तापमान औसतन 5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस गिरावट के कारण सभी जिलों का तापमान 34 डिग्री से नीचे आ गया, जो 40 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा था। पंजाब में गुरदासपुर सबसे अधिक गर्म रहा, जहां तापमान 33.5°C रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचलः 5 जिलों में आज ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट; 8 मई तक बरसेंगे बादल हिमाचल प्रदेश 6 दिन तक मौसम खराब रहेगा। आठ मई तक बारिश के साथ आंधी-तूफान, आसमानी और कुछेक स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। ओलावृष्टि को लेकर पांच जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी है। यह चेतावनी शिमला, सोलन, सिरमौर और कुल्लू जिला को दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…