4 मई को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-यूजी में देशभर से 23 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस बीच, परीक्षा से पहले छात्रों और अभिभावकों को ‘फंसाने’ के लिए माफिया और उनके बिचौलिये सक्रिय हो गए हैं। भास्कर पड़ताल में पता चला कि ऐसे ही एक बिचौलिए ने राजकोट और सौराष्ट्र के कुछ अभिभावकों से संपर्क किया है। बिचौलिये 75 लाख से 1 करोड़ रुपए में नीट में 720 में से 650 से अधिक नंबर दिलाने की गारंटी दे रहे हैं। इन बिचौलियों का जाल गुजरात ही नहीं, मध्य प्रदेश और कर्नाटक सहित कुछ और राज्यों में फैला है। इस मामले में गुजरात के 8 विद्यार्थी संदेह के घेरे में हैं। आशंका है कि इन छात्रों के लिए अभिभावकों ने बिचौलियों से डील कर ली है। एक बिचौलिये के संपर्क में आए अभिभावक ने एनटीए, सीबीआई, शिक्षा मंत्रालय, गुजरात व कर्नाटक पुलिस सहित 11 जगहों पर शिकायत भेजी है। दूसरी ओर, इस बात की भी आशंका है कि कोई गैंग नीट में सफलता की गारंटी के नाम पर छात्रों और अभिभावकों को ठग सकता है। राजकोट के एक अभिभावक से बिचौलियों ने संपर्क किया और ‘डील’ के लिए अहमदाबाद बुलाया। अहमदाबाद के स्काईलैंड होटल में मुलाकात हुई। उसने बताया कि 2024 में गुजरात में हंगामा हो गया था इसलिए इस बार कर्नाटक के बेलगाम, हुबली और बेंगलुरु के सेंटर्स में जुगाड़ किया गया है। जिन छात्रों से डील हुई है, उनके आधार 4-5 महीने पहले ‘सहूलियत वाले’ राज्यों से बनवाए गए हैं। डील के बाद बदलवाया जाता है आधार में पता सूत्रों के अनुसार बिचौलिये और माफिया डील के बाद छात्रों का आधार उस राज्य का बनवाते हैं, जहां के सेंटर पर उनकी सेटिंग होती है। दरअसल, छात्र उसी स्टेट से फॉर्म भर सकते हैं, जहां का पता आधार में दर्ज होता है। राजकोट के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बीएस कैला कहते हैं कि ऐसे विद्यार्थी जिनके आधार कार्ड में पिछले छह महीने में बदलाव कराए गए हैं, अगर वे नीट में सफल होते हैं और फिर आधार में बदलाव करवाते हैं तो जांच करवानी चाहिए। कल 4 मई को NEET UG 2025 एग्जाम
NEET UG 2025 का एग्जाम कल 4 मई को होना है। बुधवार 30 अप्रैल को इसके एडमिट कार्ड जारी हुए। करीब 23 लाख कैंडिडेट्स इस साल एग्जाम देने वाले हैं। एडमिट कार्ड के साथ NTA ने एग्जाम को लेकर कई गाइडलाइंस भी जारी की हैं। एग्जाम सेंटर पर ये लेकर जा सकते हैं… एग्जाम सेंटर पर ये बैन है…