बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने मुस्लिमों के सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक लगाने की मांग की है। गुरुवार को विधानसभा के बाहर नीरज बबलू ने कहा, ‘मुस्लिमों के सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक लगनी चाहिए। सड़क गाड़ियों और लोगों के चलने के लिए है। लोग सड़क पर चलने के लिए टैक्स देते हैं। आप उनको रोककर नमाज पढ़ेंगे। ये सही नहीं है। उन्होंने कहा, ‘वक्फ बोर्ड 4 दिन विधानसभा में नमाज पढ़ लेगा तो इसे भी अपना बताने लगेगा। सड़क पर नमाज पढ़कर उसकी भी बाउंड्री करवा लेंगे। नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद है। अगर उन्हें कहीं जगह नहीं मिलती है तो कब्रिस्तान है। वहां जाकर पढ़िए।’ बीजेपी विधायक ने आगे कहा- सड़क पर नमाज नहीं होगा। ये लोग जगह घेर कर रखे हुए हैं। सड़क छेकने के लिए नहीं है। कहीं भी जगराता होता है तो सड़कों पर नहीं होता है। लोग मैदान में करते हैं। अपनी-अपनी जगहों पर करते हैं। बिहार में NDA की सुशासन की सरकार है। सड़क कोई न छेके इसके लिए प्रशासन मुस्तैद है। विपक्ष बोला- BJP विधायक पर कार्रवाई होनी चाहिए अब पढ़िए वक्फ बोर्ड क्या है, इसका क्या इतिहास है और इसका क्या काम है वक्फ’ अरबी भाषा के वकुफा शब्द से बना है, जिसका अर्थ होता है रुकना या ठहरना। इस्लाम में वक्फ दान का एक तरीका है, ऐसी संपत्ति जो समाज के लिए समर्पित की गई हो। अपनी संपत्ति वक्फ को देने वाला इंसान वकिफा कहलाता है। वकिफा दान देते वक्त ये शर्त रख सकता है कि उसकी संपत्ति से होने वाली आमदनी सिर्फ पढ़ाई पर या अस्पतालों पर ही खर्च हो। 27 देशों के वक्फ की संपत्तियों पर काम करने वाली संस्था ‘औकाफ प्रॉपर्टीज इन्वेस्टमेंट फंड’ यानी AIPF के मुताबिक कानूनी शब्दों में कहें तो इस्लाम में कोई व्यक्ति जब धार्मिक वजहों से या ईश्वर के नाम पर अपनी संपत्ति दान करता है तो वो वक्फ कहलाता है। इसमें चल या अचल संपत्ति दोनों हो सकती है। आमतौर पर वक्फ की संपत्ति या इससे होने वाली आमदनी को शैक्षणिक संस्थाओं, कब्रिस्तानों, मस्जिदों में धर्मार्थ और अनाथालयों में खर्च किया जाता है। अब पढ़िए विधानसभा की कार्यवाही का आज का अपडेट विधानसभा में किसानों के सवाल पर हंगामा बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को विधानसभा विपक्ष ने किसानों से जुड़े सवाल पर जोरदार हंगामा किया। सिकटा से माले विधायक बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बटाईदार किसानों के रजिस्ट्रेशन से जुड़ा सवाल पूछा था। इस पर सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। जिस पर विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्ष के विधायकों ने कहा, ‘ये जवाब नहीं, प्रचार है। जिसपर मंत्री प्रेम कुमार ने कहा, ‘बैठो, वैसे बात किया जाता है। बहुत कुछ सीखना होगा आप लोगों को।’ इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर मंत्री ने कहा, ‘आप हल्ला कीजिएगा तो क्या हम मौन रहेंगे। ऐसा नहीं चलेगा। हल्ला का जवाब हल्ला से देंगे।’ रेड पर विपक्ष ने सरकार को घेरा सदन के बाहर चीफ इंजीनियर के घर ईडी रेड पर बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान ने कहा- ‘बिहार में सुशासन की सरकार है। एनडीए की सरकार में स्पष्ट है न हम किसी को बचाते हैं और न किसी को फंसाते हैं। जो लोग गलत है, उस पर कार्रवाई हो रही है।’ वहीं राजद विधायक राकेश रौशन ने कहा- ‘ये बिहार सरकार के भ्रष्टाचार का नमूना है। हमलोग शुरू से कह रहे हैं कि नीतीश सरकार में भ्रष्टाचार पर कोई नियंत्रण नहीं है। अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। यहां डीके टैक्स नया शुरू हुआ है। ट्रांसफर पोस्टिंग में पैसा लिया जा रहा है। ये सरकार का फेल्योर है।’ ——————————– विधानमंडल के सत्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए फोटो सेशन के दौरान नीतीश ने जोड़े हाथ,मंत्री ने हटाया:बिजेंद्र यादव को देखकर मुस्कुराए CM, विधान परिषद के आखिरी दिन हो रहा था ग्रुप फोटो बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को विधान परिषद के सदस्यों का फोटो सेशन हुआ। इस दौरान सभी MLC ने CM नीतीश के साथ फोटो खिंचवाई। फोटो सेशन के दौरान मुख्यमंत्री पत्रकारों का अभिवादन कर हाथ जोड़ रहे थे। फोटोग्राफर उन्हें हाथ नीचे करने के लिए कह रहे थे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर नीचे कर दिया। पूरी खबर पढ़ें