रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नया फॉर्मूला तैयार हो रहा है। खबर है कि रेलवे ट्रेन की क्षमता के हिसाब से टिकट जारी करने की तैयारी में है। यानी ट्रेन में जितनी सीटें होंगी, उससे कुछ फीसदी ज्यादा ही टिकट बेचे जाएंगे। यह व्यवस्था रिजर्व और जनरल दोनों तरह की श्रेणियों के टिकटों पर लागू होगी। जनरल टिकटों के लिए यह सीमा तय सीटों से डेढ़ गुना तक ही ज्यादा रहेगी यानी किसी बोगी में सीमित यात्री ही सफर कर पाएंगे। टिकटों की बिक्री ट्रेन के हिसाब से होगी यानी जिस ट्रेन से यात्रा करना है, उसका नंबर जनरल टिकट पर दर्ज रहेगा। अभी इन टिकटों पर ट्रेन नंबर नहीं होता है। अगले 4 से 6 महीने में लागू हो सकती है व्यवस्था रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक टिकटों की बिक्री को नियंत्रित करने का अधिकार स्टेशन प्रबंधक देने की तैयारी है। वह कुल ट्रेनों और उनकी यात्री क्षमता के हिसाब से टिकट बिक्री रोक सकेगा। सामान्य टिकटों में एक व्यवस्था और जोड़ी जा सकती है। यात्री सफर से 24 घंटे पहले टिकट खरीदकर अपने गंतव्य की किसी भी ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं। इनकी बिक्री पर भी कोई प्रतिबंध नहीं होता। गंतव्य के लिए ट्रेन कोई भी हो, जब तक यात्री जनरल टिकट मांगते हैं, रेलवे उन्हें देता है, लेकिन नई व्यवस्था में इनकी संख्या सीमित की जाएगी। फिलहाल यह व्यवस्था अगले 4 से 6 महीने में पूरी तरह लागू कर दी जाएगी। कई बार टॉयलेट में भी सफर अभी अनलिमिटेड जनरल टिकट बिकते हैं। इससे हर ट्रेन में जनरल बोगी की सीट क्षमता से 3 से 4 गुना ज्यादा यात्री सफर करते हैं। इससे स्टेशन और प्लेटफार्म्स में भीड़ बनी रहती है। त्योहारों में कई यात्री टॉयलेट में खड़े होकर सफर करते हैं। अभी ऑनलाइन और काउंटर से बेचे गए टिकटों की संख्या रीयल टाइम में पता नहीं चलती। नई व्यवस्था में डेटा मौजूद रहेगा। 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुई भगदड़, 18 लोगों की मौत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान सामने आया था कि प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की बड़ी संख्या होने के बाद भी रेलवे की ओर से प्रति घंटा 1500 टिकट काटे जा रहे थे। प्रयागराज जाने वाली केवल 5 ही ट्रेन थी। जिसके चलते भगदड़ हुई। पूरी खबर पढ़ें… ——————————————————— भारतीय रेलवे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. देश में चल रहीं 136 वंदे भारत ट्रेन:अकेले 2024 में 62 ट्रेन शुरू हुईं; 3210 किमी का ट्रैक इलेक्ट्रिक हुआ रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि देश में अलग-अलग रूटों पर 136 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। इनमें से 62 अकेले 2024 में शुरू की गईं। भारतीय रेलवे ने 2024 के दौरान 3,210 किमी रेल ट्रैक इलेक्ट्रिफाई किया है। इसके साथ-साथ रेलवे विद्युतीकरण के ब्रॉडगेज नेटवर्क को 97% तक बढ़ाया गया है। रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए चल रही ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 1337 स्टेशनों को चुना गया है। इनमें से 1198 रेलवे स्टेशनों पर काम शुरू हो गया है। पूरी खबर पढ़ें… दिल्ली भगदड़- तीन सरकारी बयान:पुलिस बोली- दो ट्रेनों के मिलते-जुलते नाम से भ्रम हुआ, रेलवे बोला- एक व्यक्ति के फिसलने से स्थिति बिगड़ी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे भगदड़ से 18 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 14 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। इनमें 4 बच्चे हैं। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। हालांकि प्रशासन ने 15 घायलों की सूची जारी की है। मृतकों को दिल्ली के RML अस्पताल लाया गया था। स्टाफ सूत्रों के मुताबिक, ज्यादातर शवों के सीने और पेट में चोटें थीं। उनकी दम घुटने से जान गई। पूरी खबर पढ़ें…