बिहार विधानसभा में शुक्रवार को नीतीश के राष्ट्रगान के अपमान करने के मुद्दे पर जोरदार हंगामा होता रहा। सदन के अंदर और बाहर विपक्ष ने पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। कार्यवाही शुरू होने से पहले RJD ने CM नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की। सदन के बाहर पोर्टिको में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी हाथ में बैनर लिए खड़े दिखे। विपक्ष के हंगामे के कारण आज सिर्फ 22 मिनट ही सदन की कार्यवाही चल पाई। PM के लाडले CM ने राष्ट्रगान का अपमान किया नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा- ‘बिहार के लिए कल काल दिवस था। PM मोदी के लाडले CM ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। लाडले CM पर PM क्या कहेंगे। भारत माता की जय करने वाले बीजेपी के दोनों डिप्टी CM गायब हैं।’ ‘कल हम सब का सिर शर्म से झुक गया है। इंडिया की राजनीति में पहली ऐसी घटना है,जहां राष्ट्रगान का अपमान हुआ है। PM मोदी ने एक ट्वीट तक नहीं किया। CM नीतीश कुमार को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। राष्ट्रगान को अपमान करने वाले को तीन साल की सजा होती है।’ राबड़ी बोलीं- दिमाग खराब तो बेटे को गद्दी पर बैठाएं नीतीश विधान परिषद में भी राष्ट्रगान के अपमान पर हंगामा हुआ। कार्यवाही के दौरान राबड़ी देवी का माइक बंद हो गया। उन्होंने माइक चालू कराने की मांग की। राबड़ी ने कहा, ‘अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिमाग खराब है, तो उनको गद्दी छोड़नी चाहिए और अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। बेटा नहीं बनता तो किसी दूसरे अपने को कुर्सी सौंप दें।’ विधान परिषद में विपक्ष की नारेबाजी के बीच 8 मिनट में ही सभापति ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। राजद देशद्रोहियों को टिकट देना बंद करे- विजय सिन्हा राष्ट्रगान के मामले पर तेजस्वी के बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, ‘तेजस्वी के मन में यदि राष्ट्रगान के प्रति इतना प्रेम झलक रहा है तो वे राष्ट्रद्रोहियों को टिकट देना बंद करें।’ ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा राष्ट्र के संदर्भ में अपनी सजगता दिखाई है। लेकिन तेजस्वी अपने माता-पिता पर ED के छापे के मामले से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं। यह हल्की राजनीति करने वाले लोग हैं।’ ‘जब RJD और JDU साथ में सत्ता में थे तो तेजस्वी को नीतीश कुमार ठीक नजर आ रहे थे। यह कैसी दोहरी राजनीति है? जनता निर्णय करेगी कि कौन बिहार के हित में है और कौन बिहार के अहित में है।’ सम्राट चौधरी बोले- नीतीश से बड़ा राष्ट्रभक्त कोई नहीं वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश का बचाव किया है। उन्होंने कहा- नीतीश कुमार जी से ज्यादा कोई और राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता। उनसे ज्यादा कोई और संविधान के लिए समर्पित नहीं है। बिहार के लिए बिहार गीत उन्होंने लाया। हंगामे के कारण सुबह 8 मिनट ही चली कार्यवाही विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में आए। स्पीकर विधायकों को शांत रहने के लिए कहते रहें, लेकिन विपक्षी विधायक रिपोर्टिंग टेबल उलटने की कोशिश करने लगे। सदन में भारी बवाल के बीच सुबह 8 मिनट ही सदन की कार्यवाही चली। BJP विधायक बोले- CM ने राष्ट्रगान का अपमान नहीं किया विपक्षी की नारेबाजी पर BJP विधायक पवन जायसवाल ने कहा, ‘CM ने राष्ट्रगान का अपमान नहीं किया है। उनको कुछ याद आ गया होगा। राष्ट्रगान ध्यान में नहीं होगा तो दीपक कुमार को टोक दिया। फिर से वो राष्ट्र गान की मुद्रा में आ गए। विपक्ष का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। उनका मेडिकल बुलेटिन जारी करना चाहिए।’ मंत्री बोले- नीतीश कुमार से बड़ा देशभक्त नहीं हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा, ‘पहले अपने बेटे से माफी मंगवाएं। विपक्ष के नेता को राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान में अंतर पता नहीं है। पूरा परिवार करप्शन में डूबा है। ED, CBI से घिरा हुआ है। पहले उनके बेटे माफी मांगे।’ मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, ‘नीतीश कुमार से बड़ा देशभक्त देश में दूसरा नहीं है। बिहारी स्वाभिमान के लिए उन्होंने बिहार दिवस मनाना शुरू किया, इसे मुद्दा बनाया जा रहा, कभी कभार ऐसी बातें हो जाती हैं।’ JDU बोली- राबड़ी और लालू भी राष्ट्रगान का अपमान कर चुके हैं JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू-राबड़ी तस्वीर दिखाते हुए कहा, ‘2002 में राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थीं। राष्ट्रगान के दौरान वो कुर्सी पर बैठी रहीं। 15 अगस्त 1997 को तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव राष्ट्रगान का अपमान किया था।’ ’50वें स्वतंत्रता दिवस पर लालू ने उल्टा झंडा फहरा दिया था। आज हमसे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। यह लोग फर्जी राष्ट्रवादी हैं नकली राष्ट्रवादी है भ्रष्टाचारी हैं। उनके रगों में भ्रष्टाचार दौड़ रहा है।’ राष्ट्रगान रुकवाकर स्टेडियम घूमने निकले थे मुख्यमंत्री दरअसल, कल गुरुवार को सीएम पाटलिपुत्र खेल परिसर में सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का उद्घाटन करने पहुंचे थे। CM के पहुंचने के बाद राष्ट्रगान बजाया जाना था, लेकिन उन्होंने राष्ट्रगान को शुरू होने से पहले रुकवा दिया। उन्होंने मंच से इशारों में कहा, ‘पहले स्टेडियम का चक्कर लगाकर आते हैं, फिर शुरू कीजिएगा।’ CM का संकेत मिलते ही मंत्री विजय चौधरी ने राष्ट्रगान बंद करा दिया। राष्ट्रगान रुकवाने के बाद वे स्टेडियम का चक्कर लगाने के लिए निकल गए। फिर कुछ देर बाद मंच पर लौट आए। फिर से राष्ट्रगान शुरू हुआ। इस दौरान नीतीश हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे। जब प्रधान सचिव दीपक कुमार ने यह देखा तो उन्होंने हाथ देकर रोकना चाहा। उन्हें सावधान मुद्रा में रहने का इशारा किया, लेकिन वह तब भी नहीं माने और पत्रकारों की तरफ देखकर प्रणाम करने लगे। 3 तस्वीरों में समझिए पूरा घटनाक्रम लालू बोले- बिहारवासियों, अब भी कुछ बचा है सीएम नीतीश की इस हरकत पर लालू यादव ने एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रगान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। बिहारवासियों, अब भी कुछ बचा है?’ वहीं, MLC सुनील कुमार सिंह ने फेसबुक पर लिखा, ‘जिस तरह से आज हुजूर की ओर से राष्ट्रीय गान का घोर अपमान किया गया है, राज्य के सभी लोगों को इसकी कड़ी निंदा करनी चाहिए।’ 22 मिनट ही चल पाई सदन की कार्यवाही सुबह सदन की कार्यवाही सिर्फ 8 मिनट ही चल पाई। 2 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा में विपक्ष के विधायक लगातार हंगामा करते रहे।। सदन के अंदर CM और तेजस्वी नहीं थे, सिर्फ तेजप्रताप मौजूद थे। दोनों डिप्टी CM भी सदन में मौजूद नहीं थे। विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही साढ़े 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। कार्यवाही सिर्फ 4 मिनट ही चल पाई। साढ़े 3 बजे के बाद फिर हंगामा शुरू हुआ। 10 मिनट में कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा और विधान परिषद को सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब वो पूरी खबर पढ़िए जिसके बाद विपक्ष नीतीश का इस्तीफा मांग रहा है बिहार CM नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान रुकवाया:कहा- स्टेडियम का चक्कर लगाकर आते हैं; दोबारा शुरू हुआ तो अभिवादन करते रहे, टोकने पर भी नहीं रुके बिहार के CM नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान को शुरू होने से पहले रुकवा दिया। उन्होंने मंच से इशारों में कहा, ‘पहले स्टेडियम का चक्कर लगाकर आते हैं, फिर शुरू कीजिएगा।’ CM का संकेत मिलते ही मंत्री विजय चौधरी ने राष्ट्रगान बंद करा दिया। दरअसल, CM पाटलिपुत्र खेल परिसर में सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का उद्घाटन करने पहुंचे थे। राष्ट्रगान रुकवाने के बाद वे स्टेडियम का चक्कर लगाने के लिए निकल गए। फिर कुछ देर बाद मंच पर लौट आए। पूरी खबर पढ़िए