मथुरा के बरसाना में लड्डूमार होली से पहले जश्न जैसा माहौल है। हुरियारों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। दुल्हन की तरह सज-धजकर राधा-रानी की सखियां बरसाना से होली का निमंत्रण लेकर नंदगांव पहुंचीं। निमंत्रण पाने के बाद नंदगांव में सखियों ने नृत्य किया। सीएम योगी भी बरसाना पहुंचे हैं। उन्होंने लाडलीजी मंदिर में पूजा की और भक्तों पर फूल बरसाए। फिर ब्रजवासियों को संबोधित किया। इसकी शुरुआत राधे-राधे से की, फिर यमुना मैया की जय और बांके बिहारी लाल की जय के नारे लगाए। कहा- दिल्ली में अब रामभक्तों की सरकार है। यह मानकर चलिए कि यमुना मैया भी मां गंगा की तरह अविरल होकर बहेंगी। लड्डूमार होली बरसाना के लाडलीजी मंदिर में शाम 5 बजे से 7 बजे तक खेली जाएगी। होली को देखने और खेलने के लिए 10 लाख श्रद्धालु बरसाना पहुंचे हैं, जिनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।लड्डूमार होली के लिए लाडलीजी मंदिर में बनी रसोई में 1,000 किलो शगुन के लड्डू बनाए गए हैं। वहीं, बरसाना, वृंदावन, मथुरा, गोवर्धन और नंदगांव की 950 दुकानों में 9,000 किलो लड्डू तैयार किए गए हैं, जो श्रद्धालुओं पर लुटाए जाएंगे। 4 तस्वीरें देखिए- लड्डूमार होली से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-