दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) अधिकारी ने एक बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि अधिकारी पिछले कुछ दिनों से परेशान थे। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मणिपुर में 196 हथियार सरेंडर किए गए, सुरक्षाबलों ने 15 बंकरों को नष्ट किया मणिपुर में गुरुवार को हथियार सरेंडर करने का आखिरी दिन था। उग्रवादियों ने करीब 196 हथियार सरेंडर किए। विष्णुपुर, इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, थौबल, काकचिंग, जिरीबाम, चुराचांदपुर और फेरजॉल के लोग हथियार वापस करने आए। सुरक्षा बलों ने तलाशी कर 36 हथियार, 129 गोलियां, 7 विस्फोटक और 21 अन्य सामान भी बरामद किए। कांगपोकपी जिले में 15 अवैध बंकर भी नष्ट किए। दरअसल राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने हथियार सरेंडर करने की समय सीमा 6 मार्च शाम 4 बजे तक बढ़ा दी थी। दिल्ली हिट एंड रन केस में 2 गिरफ्तार, DU स्टूडेंट की मौत हुई थी दिल्ली पुलिस ने हिट एंड रन केस में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 1 मार्च को के.एन. काटजू रोड में हुए हादसे में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के स्टूडेंट की मौत हुई थी। मृतक स्टूडेंट अखबार बेचने का काम भी करता था। पुलिस ने जांच के दौरान CCTV फुटेज की मदद से ब्लू हुंडई वेन्यू कार की पहचान की। उसमें सवार सौरभ गुप्ता (26) और उनके साथ बैठे पंकज गुप्ता (41) को रोहिणी सेक्टर-16 से गिरफ्तार किया गया है।